काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र वाराणसी, उ. प्र.।
अंतिम मिलन
अंतिम मिलन हुआ तुझसे है।
मिले क्यों नहीं फिर तुम मुझसे?
क्या मुझसे कुछ भूल हुई थी?
नेह लगा था इतना तुझसे।
नहीं स्वप्न में भी तुम आते।
रूठ गये क्यों इतना मुझसे?
कहाँ गये तुम पता नहीं है?
क्यों तुम इश्क लड़ाये मुझसे?
कैसे पता लगेगा तेरा?
मिलने की अति इच्छा तुझसे।








