ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में विकास प्राधिकरण का विरोध जारी है।
अल्मोड़ाः अल्मोड़ा में लंबे समय से विकास प्राधिकरण का विरोध चल आ रहा है। यहां चौघान पाटा (गांधी पार्क) अल्मोड़ा में मंगलवार दिनांक 12-11-24को सर्वदलीय समिति द्वारा विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार आम जनता की परेशानी को हमेशा नजरअंदाज कर रही है। इस नियम के लागू होने से जनता परेशान हो रही है।
इस अवसर पर वहां पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व नगर पालिका सदस्य हेम चन्द्र तिवारी, ललित मोहन पंत, आनन्द बगड़वाल,प्रतेश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भण्डारी, चन्द्र शेखर सिंह बनकोटी,प्रताप सिंह सत्याल,हेम चन्द्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला आदि लोग मौजूद थे।








