काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
मेरे जीवन के दीपक
मेरे जीवन के दीपक हो।
तुझसे यह ऊँचा मस्तक हो।
तुम्हीं रोशनी प्रति क्षण देते।
यह जीवन खुश तुम जबतक हो।
तेरे बिना उदासी होगी।
प्यारे,तुम्हीं आसरा इक हो।
दिल बहलाते बनकर छाया।
मन में बहते वायु शतक हो।
मेरे जीवन के प्रिय दीपक!
तुम अनंत आनंद फलक हो।









