डॉ. हरि नाथ मिश्र,अयोध्या, (उ0प्र0)
सीने में अपने दर्द को दबाए हम जी रहे।
दुनिया के सामने मुस्कुराए हम जी रहे।।
कहते हैं लोग पत्थर भी पिघलता है एक दिन।
पत्थर तो है पत्थर,इसे भुलाए हम जी रहे।।
दुनिया के सामने……..।।
नफ़रत के दाग़ प्यार से मिट जाते हैं माना।
यही उसूल आज तक निभाए हम जी रहे।।
दुनिया के सामने……….।।
होगी कभी तो उनको भी,रिश्तों की ये समझ।
इसी हसीं ख़याल को जिलाए हम जी रहे।।
दुनिया के सामने………..।।
मेरे ग़रीब-ख़ाने पे जब से हुआ है आना।
हर इक ख़ता को उनकी छुपाए हम जी रहे।।
दुनिया के सामने………….।।
कोई तो दे बता उन्हें,रिश्तों की अहमियत।
नादानियों के उनकी सताए हम जी रहे।।
दुनिया के सामने…………..।।
इल्मो-हुनर-अदब का होता है ख़ास मक़सद।
दिल में उमीद ऐसी ही लाए हम जी रहे।।
दुनिया के सामने मुस्कुराए हम जी रहे।।








