अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया

Spread the love

नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन देश में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ सैन्य बलों का इस्तेमाल कर सकता है। वहीं, इस मामले को लेकर अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर टॉम फिटॉन नामक शख्स के पोस्ट को रि-पोस्ट करते हुए इस बात की पुष्टि की।  टॉम फिटॉन ने एक्स पर लिखा, खबरे हैं कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी लागू कर सेना के जरिए घुसपैठियों को बड़ी संख्या में निकालने की तैयारी कर रहा है।”

सीमा सुरक्षा प्रमुख ने क्या कहा है?

ट्रंप के सीमा सुरक्षा प्रमुख टॉम होमन ने चेतावनी दी कि जिन डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने इस निर्वासन मुहिम में सहयोग करने से इनकार किया है, उन्हें “हमारी राह से हट जाना चाहिए।”

टॉम होमन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले उन 4 लाख 25 हजार अवैध प्रवासियों को निर्वासित करेगा। ये वे आंकड़े हैं जिनके खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड हैं।

 

अवैध प्रवासियों के अमेरिका ला रहे  सीमा सुरक्षा एजेंट्स: टॉम होमन

होमन ने अपनी व्यक्तिगत सीमा सुरक्षा के अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा एजेंटों को अब अवैध प्रवासियों को रोकने के बजाय उन्हें बस “ट्रैवल एजेंट” की तरह काम करते हुए देखा जा रहा है।

वे अवैध प्रवासियों को बिना किसी बाधा के अमेरिका भेजते हैं, उन्हें मुफ्त हवाई टिकट, होटल और स्वास्थ्य सेवा सुविधाएं प्रदान करते हैं, जबकि लाखों अमेरिकी नागरिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

अमेरिका में हर चौथा प्रवासी अवैध

बता दें कि अवैध प्रवासियों को अमेरिका में एंट्री करने से रोकना ट्रंप प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होने वाली है। आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में हर चौथा प्रवासी अवैध है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के आंकड़े से पता चलता है कि 2020 के बाद से देश में अवैध प्रवासियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)