ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे के बाद कंटेनर चालक नंबर प्लेट भी उखाड़कर साथ ले गया था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

इसी माह ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे के बाद कंटेनर चालक नंबर प्लेट भी उखाड़कर साथ ले गया था। पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कंटेनर को चालक ट्रांसपोर्ट नगर से कौलागढ़ में चल रहे ड्रिलिंग के काम के लिए ले जा रहा था।

चालक मौके पर बिखरी लाशों को देखकर भाग गया और फोन भी बंद कर दिया। पुलिस चालक को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। ओएनजीसी चौक पर 11 व 12 नवंबर की रात डेढ़ बजे तेज रफ्तार कार सामने से चौराहा पार कर रहे कंटेनर से टकरा गई थी। हादसे में छह दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
एक युवक सिद्धेश घायल हो गया था, जिसका सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के पिता की ओर से कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कंटेनर पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस और परिवहन विभाग ने जांच की तो पता चला कि कंटेनर गुरुग्राम की वीआरसी लॉजिस्टिक के नाम पर रजिस्टर्ड है।

कंपनी ने इसे 2015 में सहारनपुर निवासी नरेश गौतम को बेच दिया था। नरेश गौतम ने कंटेनर को अपने नाम नहीं कराया, बल्कि आगे अभिषेक चौधरी निवासी मुहाना, मेरठ को हॉरिजोंटल ड्रिलिंग मशीन के साथ किराये पर दे दिया था। अभिषेक कंटेनर और मशीन को इसी साल अक्तूबर में देहरादून लाया और ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा रखता था।

कंटेनर को रामकुमार उर्फ रामू निवासी ग्राम इस्माइल पुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर चलाता था। घटना की रात भी रामकुमार मशीन लदे कंटेनर को लेकर कौलागढ़ जा रहा था। इसी बीच ओएनजीसी चौक पर बल्लूपुर की ओर से आ रही कार ने कंटेनर में टक्कर मार दी। घबराकर चालक ने कंटेनर की नंबर प्लेट उखाड़ी और पैदल ही निकल गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया, रामकुमार को पुलिस को बिना सूचना दिए मौके से फरार होने और पहचान छुपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट हटाकर साक्ष्यों को छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।