साढ़े चार साल के इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड परिवहन निगम को नई बसें मिलनी शुरू

Spread the love

देहरादून। साढ़े चार साल के इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड परिवहन निगम को नई बसें मिलनी शुरू हो गई हैं। परिवहन निगम की ओर से टाटा कंपनी को 130 नई बीएस-6 डीजल बसों का आर्डर दिया गया था, जो कंपनी के गोवा प्लांट में तैयार की गई हैं।

बुधवार से इन बसों की आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने बताया कि 15 अक्टूबर तक सभी 130 बसें मिल जाएंगी। इन्हें 13 डिपो में आवंटित किया जाएगा। इनमें अधिकांश बसों का संचालन पर्वतीय मार्गों पर किया जाएगा।

दो पहले से चल रही है प्रक्रिया

पर्वतीय मार्गों के लिए परिवहन निगम की ओर से जो 130 नई बीएस-6 डीजल बसों की खरीद प्रक्रिया दो वर्ष पूर्व सितंबर-2022 में आरंभ की गई थी, वह इस माह के मध्य तक पूरी होने का दावा किया जा रहा। अभी तक पर्वतीय मार्गों पर निगम अधिकांश 34 सीटर बसों का संचालन करता रहा है, लेकिन मार्ग चौड़ीकरण के बाद अब 38 सीटर बसों का संचालन किया जाएगा।

टाटा कंपनी के गोवा स्थित प्लांट से बसों की आपूर्ति आरंभ हो गई है। बता दें कि, इससे पूर्व परिवहन निगम ने दिसंबर-2019 व जनवरी-2020 में 330 नई बसों की खरीद की थी। इसके बाद परिवहन निगम अपनी एक भी नई बस नहीं खरीद पाया था।

पर्वतीय मार्गों पर संचालन से हो रहे घाटे प्रतिपूर्ति सरकार से लेने के बावजूद परिवहन निगम पर्वतीय मार्गों पर परिवहन निगम पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन नहीं कर पा रहा है। सितंबर-2022 में सरकार की ओर से पर्वतीय मार्गों के लिए 130 नई बसें खरीदने की स्वीकृति देने के बावजूद निगम प्रबंधन ने दो वर्ष का समय लगा दिया।

दिल्ली के लिए कब होगी बसों की खरीद

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर डीजल बसों के प्रवेश पर लगने वाले प्रतिबंध को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम को दिसंबर तक फौरी राहत तो मिल गई है, लेकिन इस मार्ग के लिए बसों की खरीद कब होगी, निगम इसका जवाब नहीं दे पा रहा।

वर्तमान में दिल्ली मार्ग पर परिवहन निगम की 540 बसों का संचालन हो रहा, जिसमें 170 अनुबंधित सीएनजी बसें शामिल हैं। निगम की अपनी 370 बसें डीजल बीएस-4 श्रेणी की हैं, जो किसी भी सूरत में 31 मार्च के बाद दिल्ली नहीं जा सकती। दिल्ली सरकार ने परिवहन निगम को दिसंबर तक आधी व शेष बसें 31 मार्च तक खरीदने की चेतावनी दी हुई है।

परिवहन निगम दिल्ली मार्ग के लिए 175 नई सीएनजी बसें लेने की तैयारी पिछले एक वर्ष से कर रहा, लेकिन अभी तक बसों की खरीद प्रक्रिया भी आरंभ नहीं हुई है। इसमें 75 सीएनजी बसें निगम को अपनी खरीदनी हैं, जबकि 100 सीएनजी बसें अनुबंध पर लगेंगी।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।