अल्मोड़ा में भारतीय स्टेट बैंक हाउस लोन सेंटर कार्यालय खुल गया है।

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा में भारतीय स्टेट बैंक हाउस लोन सेंटर कार्यालय खुल गया है।

इस कार्यालय का उद्घाटन स्टेट बैंक दिल्ली के महाप्रबंधक दीपेश राज ने किया। इस कार्यालय के खुलने से अब अल्मोड़ा सहित, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चंपावत जिलों के होम लोन संबंधी पत्रावली का कार्य अल्मोड़ा से ही निष्पादित किया जाएगा।

इससे पहले होम लोन की सारी पत्रावली हल्द्वानी भेजी जाती थीं जिसे आने-जाने में काफी समय लग जाता था।अब लोगों के समय की बचत होगी और हाऊस लोन संबंधी सभी कार्य से ही निष्पादित किए जाएंगे।

इस अवसर पर स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्याल-2अल्मोड़ा द्वारा सात सहायता समूहों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत कृषि तथा कृषि संबंधित कार्यों के लिए ऋण स्वीकृत कर चेक प्रदान किए गए तथा कारपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) से प्रशिक्षित दस महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के दिल्ली मण्डल के नेटवर्क-2 के महाप्रबंधक दीपेश राज तथा विशिष्ट अतिथि हल्द्वानी प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक कृष्णकांत बिश्नोई थे। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय-2अल्मोड़ा के क्षेत्रीय प्रबंधक कमल छावड़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों से आयीं हुई SGHकी महिलाओं तथा सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं को विशेष धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक आरपी टम्टा और उपप्रबंधक सुश्री पूजा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में प्रबंधक मानव संसाधन-अजय कुमार मिश्रा, मुख्य प्रबंधक नरेन्द्र, आशीष त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, उपप्रबंधक संजीव कुमार, सेवानिवृत्त उपप्रबंधक मोहन चंद्र काण्डपाल, सहायक प्रबंधक धामी, सुश्री दीप्ति आर्या, सहयोगी कविता त्रिपाठी, पिंकी, वेदिका जोशी, दीपिका आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    छावनी कर भुगतान के लिए लगेंगे शिविर

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                        (नया अध्याय)         छावनी कर भुगतान के लिए…

    दया का एक छोटा सा भाव भी मनुष्य के मन को सुकुन देती हैं, मन के विकारों को दूर करती है।

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका/कवयित्री सुश्री सरोज कंसारी  नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग.)                                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?