ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
कुमाऊं महोत्सव2024का आगाज होगा 28अगस्त से।
श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के सिमकनी मैदान में आगामी 28अगस्त से कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ये बात समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने एक प्रेस वार्ता में बतायी। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कुमाऊं महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दस दिनी महोत्सव में यहां की लोक संस्कृति से जुड़े स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी जो सायंकाल में होंगे। वहीं दिन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के लिए भी तमाम खेल एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मैदान में विभिन्न उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।
तिवारी कहा कि उनका मकसद महोत्सव में पैसा कमाना नहीं बल्कि अपनी संस्कृति को बचाना और उसे आगे बढ़ाना है, उन्होंने कहा कि यहां की लोक संस्कृति हमारी पहचान है, हमारी धरोहर है इसे आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है।साथ ही हमारे कलाकारों को तथा स्कूली बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच व अवसर मिलता है।
इस अवसर पर विनीत बिष्ट, अमरनाथ नेगी, दीपक कुमार,चेतन पाण्डे, शगुन त्यागी, हर्षिता तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।







