ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
स्वच्छता सेवा : पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज गरुड़ाबाज में माय भारत, अल्मोड़ा के वालंटियर का सफाई अभियान।
गरुड़ाबाज 23सितंबर 2024 नेहरू युवा केंद्र संगठन अल्मोड़ा ‘माय भारत’ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) ने पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज गरुड़ाबाज में ‘ स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के वालंटियर विवेक सुयाल ने स्वच्छता की महत्ता पर युवाओं में जागरूकता फैलाने का काम किया और विद्यालय परिसर में सफाई अभियान का नेतृत्व कर, सफाई कार्य करवाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने इस अभियान की सराहना की, जिससे विद्यार्थियों/युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।








