ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
विश्वविद्यालय परिसर की सड़क पर नहीं चलेगी टैक्सी।
अल्मोड़ा- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर की आंतरिक सड़क से होकर जाने वाले टैक्सी वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।परिसर के मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है। बगैर अनुमति के परिसर की सड़क पर टैक्सी दौड़ाने वाले चालकों पर विश्वविद्यालय कार्रवाई करेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि वाहनों के हार्न से परिसर का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। विद्यार्थी पढाई में अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे थे। परिसर की आंतरिक सड़क नगर की माल रोड से लोअर माल रोड को जोड़ती है।समय और अतिरिक्त फेरा बचाने के लिए अधिकांश टैक्सी चालक मुख्य सड़कों यक पहुंचने के लिए परिसर की सड़क का प्रयोग करते हैं।
एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि परिसर में शिक्षण कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही परिसर की सड़क का सुधारीकरण कर यहां हार्न न बजाने के साइन बोर्ड लगा दिए जाएंगे।








