धमाकों से दहला अमृतसर, थाने के पास विस्‍फोट; गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली जिम्मेदारी

Spread the love

           अमृतसरः मंगलवार की तड़के सवा तीन बजे इस्लामाबाद थाने के भीतर धमाका किया गया है। पता चला है कि यह धमाका थाने के भीतर कोई बमनुमा वस्तु फेंककर किया गया है। यह पता नहीं लग सका है कि यह धमाका आईईडी लगाकर किया गया है या फिर ग्रेनेड फेंककर।

जीवन फौजी ने धमाके की ली जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। थाने के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी कंगाल जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ विदेश में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाशिया के करीबी गैंगस्टर जीवन फौजी ने धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट शेयर की है। हमले की जांच के लिए सेना की एक टुकड़ी भी थाने में पहुंची है।

 

घटना के समय में थाने में सो रहे थे 4 पुलिसकर्मी

बता दें इस्लामाबाद थाने रिहायशी इलाके में है। सुबह सवा तीन बजे सभी लोग गहरी नहीं में होते हैं। धमाका होने के बाद भी लोग नहीं उठे। लेकिन घटना के बाद थाने के भीतर चार पुलिसकर्मी सो रहे थे और वह उठ गए और तुरंत आला अधिकारियों को जानकारी दी। धमाके के बाद जब आसपास के लोग नीचे हाल जानने पहुंचे, तो थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि किसी तरह का धमाका नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि धमाके के बाद संतरी पोस्ट के साथ सीमेंट की टीन की छत को हल्का सा नुकसान हुआ है। दीवार की चार-पांच ईंटें भी उखड़ गई। थाने के ठीक बिल्कुल सामने घरों के कांच भी चटक गए है।

अमृतसर जिले में थानों में हुए अभी तक के धमाके

           4 दिसंबर: मजीठा थाने में ब्लास्ट हुआ। पुलिस के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की। उस धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान समर्थक आतंकी हैप्पी पाशिया ने ली थी।

28 नवंबर: गुरबख्श चौकी में ब्लास्ट हुआ। तब हैंड ग्रेनेड फेंकने की बात सामने आई थी। इसकी जिम्मेदारी भी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए ली थी।

24 नवंबर: अजनाला थाने के बाहर आईईडी लगाया गया, लेकिन वह फटा नहीं। इसकी जिम्मेदारी भी आतंकी हैप्पी पाशिया और गोपी नवांशहरिया ने ली थी।

  • Related Posts

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    Spread the love

    Spread the love  डा. सुधाकर आशावादी                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                             …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है