आस्था व भक्ति का संगम है बिन्दुखत्ता महाबिन्देश्वर मन्दिर। 

Spread the love

रमाकान्त पन्त।

 

आस्था व भक्ति का संगम है बिन्दुखत्ता महाबिन्देश्वर मन्दिर। 

 

 

 

बिन्दुखत्ता उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल में स्थित एक कस्बा है। लालकुआँ तहसील में स्थित यह कस्बा तहसील मुख्यालय, लालकुआँ से पांच किमी की दूरी पर स्थित है। यहां प्राचीन महाबिन्देश्वर महादेव का भव्य मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था व विश्वास के एक अद्भुत केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ परम विभूषित महाबिन्देश्वर महादेव को त्वरित फलदायी और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना जाता है। यही कारण है कि तराई भाभर क्षेत्रों के अलावा उत्तराखण्ड के पर्वतीय अंचलों और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती नगरों से भी श्रद्धालु इस मन्दिर के दर्शनार्थ पहुंचते हैं। पर्व, उत्सव, संक्रान्ति के मौकों पर यहाँ भक्तों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

बताया जाता है कि महाबिन्देश्वर महादेव यहाँ प्राचीनकाल से ही स्थित है। क्षेत्र के कई बुजुर्ग बताते हैं कि वर्ष 1982 में जब यहाँ बसासट शुरू हुई तो धीरे धीरे चारा, ईंधन आदि जरूरतों के लिए यहां आना- जाना आरम्भ हो गया। इसी दौरान पहली बार बिन्दुखतावासियों को मालूम चला कि यहाँ पर भगवान महाबिन्देश्वर साक्षात विराजमान हैं

फिर क्या था कि यकायक यहाँ पहुंचने वाले श्रद्धालु भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। इतना ही नहीं यहाँ पर शिव महापुराण, श्रीमददेवी भागवत, श्रीमद्भागवत, अखण्ड रामायण, सुन्दर काण्ड पाठ व कीर्तन भजन जैसे धार्मिक आयोजन होने लगे।

महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्सव भी मनाया जाने लगा। समय समय पर भण्डारे का आयोजन होने लगा और भक्तों की आवा – जाही बढ़ती गयी।

लम्बे समय तक महाबिन्देश्वर महादेव सघन वन के बीच लिंग रूप में ही पूजित व सेवित रहे, बाद में स्थानीय भक्तों की पहल पर एक छोटे मन्दिर का निर्माण किया गया जो आज भव्य रूप ले चुका है

तकरीबन पचास वर्षों से समूचे बिन्दुखत्ता क्षेत्र के लोगों के लिए गहरी आस्था का केन्द्र रहे इस प्राचीन देव स्थल की महिमा निराली है । अब भक्तों द्वारा बिन्देश्वर महादेव मंदिर समिति का गठन किया गया है । यहाँ पंचदेवों को स्थापित किया गया है। शिव-पार्वती, गणेश व नन्दी की भव्य मूर्तियां स्थापित हैं। इसके अलावा हनुमान जी और भैरव जी की मूर्ति भी स्थापित की गयी है।

मन्दिर समिति के अध्यक्ष शेरसिंह दानू जो कि एक प्रसिद्ध कुमाउनी लोक गायक भी हैं, ने बताया कि यहाँ विराजमान बिन्देश्वर महादेव को भक्तजन अपने अनुभवों के आधार पर चमत्कारी शक्ति मानते हैं। यह अक्सर देखने में आता है कि जिन भक्तों की गहरी आस्था होती है, उनके सारे काम सहज ही बनते चले जाते हैं और ऐसा कहने वाले अनेक भक्त यहाँ मिल जाते हैं।

कुल मिलाकर जनसहयोग से भव्य आकार ले चुका यह मन्दिर अब क्षेत्रवासियो के लिए एक तीर्थ की मान्यता प्राप्त कर रहा है। मन्दिर के सुव्यवस्थित संचालन के लिए गठित समिति में अध्यक्ष शेरसिंह दानू के अलावा सचिव देव सिंह देवली, उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय हैं।

इसी के साथ समिति का एक संरक्षक मण्डल और मार्गदर्शक मण्डल भी बनाया गया है। इसमें दीप चन्द्र जोशी, मनोज बसनायत, पुष्कर दानू, सूर सिंह फर्सस्वाण, चन्द्र शेखर कर्नाटक, पूरन नगरकोटी, राजू शर्मा, चेतन पाण्डे, सागर शर्मा तथा पवन सनवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं। (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    प्रसिद्घ धर्मस्थली कामाख्याधाम।

    Spread the love

    Spread the loveरीता मिश्रा।   प्रसिद्घ धर्मस्थली कामाख्याधाम।   प्रसिद्घ धर्मस्थली कामाख्या धाम, गुवाहाटी से तकरीबन दो किलोमीटर पूर्व में नीलांचल पर्वत पर स्थित है, जिसकी ऊंचाई 525 फीट है।…

    सभी वर्ग ने मिलकर इस त्यौहार की खुशियों को साझा किया और आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।     ईदगाह, नूरानी मस्जिद में सामूहिक रूप से अदा की नमाज।   सभी वर्ग ने मिलकर इस त्यौहार की खुशियों को साझा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा मठिया में प्रवेश उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 3 views
    बाबा मठिया में प्रवेश उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

    चारधाम यात्रा से पूर्व कार्मिकों की मांगें पूरी की जाएं : मनमोहन।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 4 views
    चारधाम यात्रा से पूर्व कार्मिकों की मांगें पूरी की जाएं : मनमोहन।

    स्मार्टफोन-हम नहीं हैं ‘रमण‘…!

    • By User
    • April 8, 2025
    • 5 views
    स्मार्टफोन-हम नहीं हैं ‘रमण‘…!

    सीधी भर्ती से नियुक्त वरिष्ठ कार्मिकों की वेतन विसंगति को लेकर संयुक्त निदेशक से हुई चर्चा।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 7 views
    सीधी भर्ती से नियुक्त वरिष्ठ कार्मिकों की वेतन विसंगति को लेकर संयुक्त निदेशक से हुई चर्चा।