सभी वर्ग ने मिलकर इस त्यौहार की खुशियों को साझा किया और आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

Spread the love

ब्यूरो आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।

 

 

ईदगाह, नूरानी मस्जिद में सामूहिक रूप से अदा की नमाज।

 

सभी वर्ग ने मिलकर इस त्यौहार की खुशियों को साझा किया और आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

                  कानड़ः इंसानियत से बढ़कर धर्म नहीं है। इंसान को इंसान की भलाई के लिए ही कार्य करने चाहिए। ईद का पर्व हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, यह सब अलग-अलग मजहब हैं, लेकिन उसके पहले हम सब भारतीय हैं।

यह बात सोमवार को मीठी ईद की नमाज के दौरान नूरानी मस्जिद में मौलाना मोहमद रईस ने तकरीर में समाजजनों के बीच कही। रामपुरिया रोड स्थित ईदगाह पर आलिम फराजुल हसन ने नमाजियों से कहा ईद रोजा रखने वालों को खुदा की तरफ से दिया गया तोहफा है। ईद की नमाज तय समय में ईदगाह, नूरानी मस्जिद में सामूहिक रूप से हुई।

 

दिनभर चला सेवइयां का दौर।

नमाज के बाद सेवइयां का दौर घरों में चला। नमाज के समय टीआइ लक्ष्मणसिंह देवडा, नायब तहसीलदार मौजूद थे। ईद की नमाज होते ही सभी अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों और समाजजनों को ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद से शहर काजी हाजी सरफराज अली, आलीम फराजुल हसन समाजजनों के साथ ढोल-ढमाकों के साथ ईदगाह पहुंचे। नमाजज पढ़कर आ रहे मुस्लिम समाजजनों का पार्षद कैलाश परिहार, सिद्धनाथ चौधरी, पार्षद दरबारसिंह आर्य, देवकरण बीजापारी, श्याम गुर्जर, राजेश आर्य ने शहर काजी सरफराज अली, आलिम फराजुल हसन, सैयद मुशर्रफ हुसैन, अनवर खान, लतीफ गौरी, सैयद नासिर अली, रज्जाक अजमेरी, सैयद सलीम हुसैन, असलम शिशगर, यूसुफ मनिहार, मकबूल मंसूरी, सलीम पठान, भय्यू शिशगर का सरोफा बांधकर स्वागत किया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी, पार्षद ओमप्रकाश पालीवाल, कन्हैयालाल परमार, कालूसिंह बीजापारी, रमेश सूर्यवंशी, दिनेश अंकल, बनेसिंह चौहान सहित अन्य नगरवासी मौजूद थे।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)