भारत माता के वीर सपूतों 

Spread the love

कृष्णा मानसी,  बिलासपुर छत्तीसगढ़

भारत माता के वीर सपूतों 

शहीदों के बलिदानों को

हम गीतों में गुनगुनाएंगे

नया सवेरा आजादी का, लाया जिसने

उनकी गाथा इस जग को सुनाएंगे

अपने जीवन संग जवानी झोंकी

आजादी के संग्राम में,

भारत माता के वीर सपूतों

तुम्हारे संघर्षों की कहानी

हम जहां को सुनाएंगे

शौर्य गाथा गायेंगे

इस जहां को सुनाएंगे

स्वतंत्रता का सम्मान रख

आजादी महोत्सव मनाएंगे

संघर्षमय जीवन जी कर

दे दी है अपने लहू की कुर्बानी

भारत माता के वीर सपूतों

नमन तुम्हारे संघर्षों को,,

नमन तुम्हारे संघर्षों को,,

गुलामी की जंजीरों को तोड़

जब देश हुआ आजाद

सालों के अंग्रेजी दासता से

हुए हम आजाद

जश्न आजादी मना रहे हम हर साल

झलकती है भावना देशभक्ति की जब

भारत माता की रक्षा में

न्योछावर कर देते अपना तन

श्रद्धांजलि अर्पित है

उन स्वतंत्रता सेनानियों को

जिनके त्याग और बलिदान की

कहानी कहती है यह आजादी

श्रद्धांजलि अर्पित है

उन वीर जवानों को

भारत माता के वीर सपूतों को

उनके संघर्षों को,

उनके बलिदान को,

भारत मां के वीर सपूतों

नमन तुम्हारे संघर्षों को,,

नमन तुम्हारे संघर्षों को,,

भारत माता के वीर सपूतों

नमन तुम्हारे संघर्षों को

किया बलिदान अपने प्राणों का

एक मां का आंचल सुना कर

भारत मां को गले लगाया

कितनों घरों के चिराग बुझ गए

और कितनों को तुमने किया रौशन

भारत माता के वीर सपूतों

नमन तुम्हारे संघर्षों को

देशभक्ति की भावना को

हृदय से हम गायेंगे

मातृभूमि के चरणों में

अपना शीश झुकाएंगे

अमर हो गए धरा में उनके बलिदान

नमन नमन नमन

तुमको बारंबार वीर जवान।

 

 

  • Related Posts

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम, रायपुर, (छत्तीसगढ़)                           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)…

    “धरती की पुकार”

    Spread the love

    Spread the love    कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी                 (चन्दू)  बस्ती, अयोध्या धाम, (उ. प्र.)                  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।