केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा चंपावत उपचुनाव के सफल मॉडल को अपनाएगी

Spread the love

देहरादून। विधानसभा की केदारनाथ सीट के लिए 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव पर सबकी नजर टिकी है। सत्ताधारी दल भाजपा के लिहाज से यह सीट उसकी प्रतिष्ठा से जुड़ी है। इसे देखते हुए पार्टी पिछले अनुभवों से सबक लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

भाजपा ने केदारनाथ में चंपावत उपचुनाव के माडल को मूर्त रूप देने का निश्चय किया है। इसके तहत बूथ जीता-चुनाव जीता के मूलमंत्र पर तो विशेष जोर रहेगा ही, संगठन और सरकार आपसी समन्वय से चुनावी रण में जीत के लिए जुटेंगे। यही नहीं, पार्टी ने प्रांत से लेकर निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी चुनाव की दृष्टि से तय की है।

भाजपा को कुछ समय पहले विधानसभा की बदरीनाथ व मंगलौर सीटों के उपचुनाव में हार का स्वाद चखना पड़ा था। राज्य में यह पहली बार हुआ, जब उपचुनाव में सत्ताधारी दल के हाथ निराशा लगी। यद्यपि, मंगलौर सीट पहले बसपा के पास थी, जिस पर उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

बदरीनाथ सीट यद्यपि, पहले भी भाजपा के पास नहीं थी, लेकिन यह इस दृष्टि से महत्वपूर्ण थी कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने वहां के कांग्रेस विधायक को अपने पाले में खींचा और फिर उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया।

इन दोनों सीटों के उपचुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए भाजपा ने केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए व्यापक रणनीति बनाई है। कारण यह कि यह सीट पहले भाजपा के पास थी, जिसे अपने पास बनाए रखने की चुनौती उसके सामने हैं।

इसे देखते हुए पार्टी ने केदारनाथ उपुचनाव में अपने चंपावत माडल को धरातल पर उतारने का निश्चय किया है। चंपावत सीट के उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकतरफा जीत हासिल की थी। वहां संगठन और सरकार ने जबर्दस्त समन्वय के साथ ताकत झोंकी। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को मोर्चे पर जिम्मेदारी दी।

चंपावत माडल की तरह ही भाजपा केदारनाथ क्षेत्र में जुटी है। इस क्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी 174 बूथों पर 15-15 कार्यकर्ताओं की टोली काफी समय से सक्रिय है। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की तैनाती की गई है, जो उन्हें आवंटित मतदाता सूची के पृष्ठ में शामिल मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।

राज्य सरकार के पांच मंत्रियों को इस क्षेत्र के एक-एक मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। अब प्रत्याशी चयन के दृष्टि छह नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा चुका है। प्रत्याशी घोषित होने पर संगठन और सरकार पूरी तन्मयता से मोर्चे पर जुटेंगे। इस क्रम में मुख्यमंत्री समेत राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी सभाओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।