बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर क्षेत्र एवं अलकनंदा घाट का निरीक्षण किया। 

Spread the love

बीकेटीसी मीडिया प्रभारीः  डा. हरीश गौड़।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर क्षेत्र एवं अलकनंदा घाट का निरीक्षण किया। 

• तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए जागरुकता की अपील की।

             श्री बदरीनाथ धाम: 25 सितंबर। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने आज श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर प्रसाद भंडार, यात्री दर्शन पंक्ति, टोकन काउंटर तथा अलकनंदा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांधी घाट पर श्राद्धपक्ष में तर्पण पिंडदान से जुड़े तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की कहा कि श्राद्ध पक्ष में ब्रह्म कपाल एवं अलकनंदा तट पर तर्पण पिण्डदान करने आये तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ जाती है अत: तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सभी का पहला कर्तव्य है। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से भी कहा कि वह लोग तीर्थयात्रियों को जागरूक करे कि वह नदी के अति निकट या बहाव वाले स्थानों पर न जाये तथा अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह को गांधी घाट के निकट भारतीय मूल के मलेशिया निवासी एनआरई श्राद्ध तर्पण करने आये पिता – पुत्र अलकनंदा नदी में बह गये जिनमें से पिता को बचा लिया गया। पुत्र का अभी पता नही लग पाया जबकि रैस्क्यू कार्य चल रहा है।

  इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने

मुख्य कार्याधिकारी से गांधी घाट तथा अलकनंदा तट पर अधिक सुरक्षा कार्यो के किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि वह अपने स्तर से कार्यदायी संस्था नमामि गंगे, प्रशासन तथा सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हेतु सैफ्टी वाल, लोहे की चैनलों, चैन आदि की संख्या बढाने तथा जल पुलिस की उपलब्धता हेतु प्रशासन से बातचीत करेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर के प्रसाद खाद्य भंडार का भी निरीक्षण किया तथा तथा आवश्यक निर्देश दिये। दर्शन पंक्ति निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्याधिकारी को थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने यात्रियों की दर्शन पंक्ति में सुधार किये जाने का सुझाव दिया।

मुख्य कार्याधिकारी ने अलकनंदा पुल के निकट टोकन काउंटर / टोकन चैकिंग काउंटर भी निरीक्षण किया, टोकन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा टोकन व्यवस्था से दर्शन व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बैठक के निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान

बदरीनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, तीर्थ पुरोहित श्रीकांत बडोला, सुधाकर बाबुलकर,थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, दारोगा विजय प्रकाश प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट अवर अभियंता गिरीश रावत, जगमोहन बर्त्वाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, टोकन काउंटर प्रभारी आशुतोष भट्ट, भागवत पंवार, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।