मुख्यमंत्री धामी का पर्यावरण संरक्षण पर जोर, बोले- सामूहिक प्रयास जरूरी

Spread the love

             देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में गहन चिंतन करना होगा। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखंडवासियों के स्वभाव में है।हरेला जैसे पर्व प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का ही परिणाम है। राज्य सरकार भी जैव संसाधनों के संरक्षण को प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड अपनी वन संपदा व नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वजवाहक है।

               विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में सक्रिय योगदान देना होगा। अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ ही नदियों व जलस्रोतों की सफाई के लिए भी प्रयास जरूरी हैं।

उन्होंने पर्यावरण में हो रहे बदलाव, वैश्विक तापक्रम में वृद्धि के साथ ही जल-जंगल-जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन भी जरूरत बताई। सामाजिक चेतना और सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।

            उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में संचालित पौधारोपण व स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की राज्यवासियों से अपील की। साथ ही एक पेड़ मा के नाम अभियान को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने और उत्तराखंड को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया है।

  • Related Posts

    बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने मंदिर कर्मी दिवंगत विक्रम रावत के परिजनों को सांत्वना दी ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।     बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने मंदिर कर्मी दिवंगत विक्रम रावत के परिजनों को सांत्वना दी ।   • रांसी स्थित…

    हिसालू संस्था व पार्षदों ने नौलों के संरक्षण का लिया संकल्प।  

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।     हिसालू संस्था व पार्षदों ने नौलों के संरक्षण का लिया संकल्प।                  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बादल तो बरसेंगे ही एवं मुक्तक सुमन का लोकार्पण समारोह  दोनों ही पुस्तकें गीतिकाव्य की बेजोड़ कृति।

    • By User
    • June 16, 2025
    • 3 views
    बादल तो बरसेंगे ही एवं मुक्तक सुमन का लोकार्पण समारोह   दोनों ही पुस्तकें गीतिकाव्य की बेजोड़ कृति।

    फसल उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिगत किसानों को फसलों की नवीन प्रजातियां को प्रोत्साहित किया जाए -सीईओ जिपं श्रीमती कुशरे।

    • By User
    • June 16, 2025
    • 4 views
    फसल उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिगत किसानों को फसलों की नवीन प्रजातियां को प्रोत्साहित किया जाए -सीईओ जिपं श्रीमती कुशरे।

    फिरोजपुर शहर भटिया वाली बसती में गोलियां चलने का मामला सामने आया।

    • By User
    • June 16, 2025
    • 4 views
    फिरोजपुर शहर भटिया वाली बसती में गोलियां चलने का मामला सामने आया।

    बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने मंदिर कर्मी दिवंगत विक्रम रावत के परिजनों को सांत्वना दी ।

    • By User
    • June 16, 2025
    • 4 views
    बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने मंदिर कर्मी दिवंगत विक्रम रावत के परिजनों को सांत्वना दी ।

    “प्रेम, प्रतिष्ठा और पीड़ा की त्रयी: ‘राज सर आईपीएस’ की मार्मिक गाथा”