अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

Spread the love

डोईवाला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती अपनी मां की कुशल क्षेम पूछी। रविवार को दोपहर सीएम 12:45 पर राजकीय चार्टर विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजे हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट पहुंचे थे।

जहां पिछले पांच दिनों से भर्ती उनकी मां सावित्री देवी (85 वर्ष) अपनी आंख में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती है। सीएम योगी ने अस्पताल के वार्ड 111 के कक्ष संख्या 15 में भर्ती अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और डाक्टर से उनके स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ की।

अस्पताल में आधे घंटे रुकने के पश्चात वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। अस्पताल के डाक्टरो के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की आंखों में कुछ तकलीफ थी, जिसके चलते उन्हें पांच दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

परमार्थ निकेतन पहुंचे विश्व प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णदा

वहीं विश्व प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णदास परमार्थ निकेतन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती व साध्वी भगवती सरस्वती से भेंट कर गंगा आरती में भाग लिया। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर योग, ध्यान, और भक्ति की महिमा व महत्वता पर चर्चा की।

शक्ति और सशक्तिकरण के उत्सव का संगम पर्व

इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि शु्क्रवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस है, और दुर्गा अष्टमी भी। आजहै। परंपरा के अनुसार आज के दिन देवी स्वरूप छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन कर उन्हें जिमाया जाता है, जो नारियों की शक्ति व सम्मान का प्रतीक है।

दुर्गा अष्टमी का पर्व हमें बताता है कि नारी शक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण समाज की प्रगति के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूजा के साथ-साथ आज के दिन एक पेड़ बेटी के नाम लगाएं और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लें।

अद्वितीय और दिव्य अनुभव प्रदान करती है गंगा आरती

गायक कृष्णदास ने कहा कि परमार्थ निकेतन गंगा आरती, जो की हर शाम मां गंगा के पावन तट पर आयोजित होती है, अद्वितीय और दिव्य अनुभव प्रदान करती है। इस आरती में भाग लेने वाले सभी साधक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाते हैं।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।