केदारघाटी के लोगों की नाराजगी के बावजूद धामी ने व्यक्तिगत संवाद को बनाया माध्यम

Spread the love
रुद्रप्रयाग।  भाजपा की जीत के भले ही कई फैक्टर गिनाए जा रहे हों लेकिन उन सब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत और प्रत्याशी आशा नौटियाल की छवि भी रही, जिसने जीत की पटकथा लिखने में अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस की ओर से आक्रामक प्रचार और आरोप-प्रत्यारोपों के बावजूद सीएम धामी लगातार केदारानाथ का दौरा करते रहे। 

उन्होंने केदारघाटी के लोगों की नाराजगी के बावजूद व्यक्तिगत रूप से लोगों से संपर्क किया और क्षेत्रीय मुद्दों पर खुलकर मंचों से चर्चा कर जीत की राह को आसान बनाया। भाजपा प्रत्याशी की स्वच्छ छवि ही रही कि कांग्रेस पूरे चुनाव अभियान के दौरान एक बार भी उन पर कोई आरोप नहीं लगा पाई।

लोगों की नाराजगी को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ लोगों की नाराजगी को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए। यात्रा व्यवस्थाओं के कुप्रबंधन के साथ ही केदारनाथ यात्रा को कैंची धाम डायवर्ट करने का आरोप भी लगते रहे। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तो धामी पर गढ़वाल विरोधी होने तक का आरोप लगाया, लेकिन इसके मुख्यमंत्री धामी पूरी नाराजगी को हैंडल करने में सफल रहे। मुख्यमंत्री मंचों से कहते रहे कि यदि कोई गलती हुई तो उसे सुधारा जाएगा। उनका सीधे केदारघाटी के लोगों से संपर्क करना भी भाजपा के लिए फायदेमंद रहा।

 

दो बार के कार्यकाल में क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहीं

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल अपने दो बार के कार्यकाल में क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहीं। आम जनता विशेषकर महिलाओं से उनका सीधा संपर्क रहा। दस वर्ष के कार्यकाल में वह कभी भी विवादों में नहीं रहीं। 

केदारनाथ यात्रा से जुड़े व्यापारियों, घोड़े-खच्चर स्वामियों व तीर्थ पुरोहितों की प्रदेश सरकार से नाराजगी के बावजूद वह उनसे संवाद कायम करती रहीं। इधर, पार्टी का दामन थामने वाले कुलदीप रावत से भी भाजपा बड़ी उम्मीद पाले हुई थी, लेकिन उनका जलवा भी चुनाव में नहीं दिखा। एश्वर्या रावत के चुनाव के दौरान लगातार इंटरनेट मीडिया में किए गए पोस्ट से भी भाजपा असहज हुई, लेकिन परिणाम पक्ष में आया।

जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

हरिद्वार: केदारनाथ सहित विभिन्न राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा व एनडीए को मिली जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़ों व मिष्ठान वितरण के साथ विजय उत्सव मनाया। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा की यह निरंतर जीत साबित करती है कि जनता को भाजपा की नीतियों पर विश्वास है। 

जनता इंडी गठबंधन के भ्रामक प्रचार से विचलित होने वाली नहीं है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह जीत भाजपा संगठन व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों पर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था व धार्मिक स्थलों के विकास की योजनाओं को जिस तरह धरातल पर उतारा है, उससे एक नया उत्तराखंड आकर ले रहा है। जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा व आशु चौधरी ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव व महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश विधानसभा के परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ व पुष्कर सिंह धामी के सशक्त नेतृत्व का नतीजा है। इन परिणामों ने एक बार फिर भाजपा की जनसेवी विकास आधारित और जीरो टालरेंस की नीति पर मोहर लगाई है।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।