जिलाधिकारी सविन बंसल ने नागरिक सुविधाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया

Spread the love

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल शहर में नागरिक सुविधाओं के साथ किसी भी दशा में समझौता करने को तैयार नहीं हैं। इन्हीं व्यवस्था में से एक सफाई के मोर्चे पर उनके तेवर खासे तल्ख नजर आ रहे हैं। वह न सिर्फ घर-घर कूड़ा उठान में लापरवाही पर सख्ती बरत रहे हैं, बल्कि निर्धारित सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा उठान की स्थिति पर भी उनकी पैनी नजर है। इसके चलते नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठान का कार्य संभाल रही निजी कंपनियों पर निरंतर जुर्माना लगाया जा रहा है।

कंपनियों को व्यवस्था में सुधार के लिए तीन नोटिस जारी होने के बाद ईकोन एंड वाटरग्रेस कंपनी के एमडी दौड़े-दौड़े दिल्ली से देहरादून पहुंच गए। जिलाधिकारी ने कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को अंतिम अवसर प्रदान किया है। दून में कूड़ा उठान का जिम्मा सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट व ईकान एंड वाटरग्रेस कंपनी के पास है।

बुधवार को ईकोन एंड वाटरग्रेस कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) दून पहुंचे और जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने नागरिक सुविधाओं को लेकर अपना तल्ख रवैया बरकरार रखा और व्यवस्था के सुधार के लिए अंतिम अवसर देते हुए 15 दिन का समय प्रदान किया।

वहीं, जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि कंपनी के जो 25 वाहन खराब हैं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराया जाए। अन्यथा सभी खराब वाहनों को नीलाम करवा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कंपनी के एमडी को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में कूड़ा उठान के दो फेरे लगाए जाएं।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।