ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला क्षयरोग अधिकारी व जिला नोडल अधिकारी के निर्देशन में हुआ जागरुकता कार्यक्रम।
अल्मोड़ाः जिला क्षय रोग अधिकारी व जिला नोडल अधिकारी के द्वारा क्षय रोग व एच आई वी एड्स जैसे घातक बिमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।दि.24सितंबर 2024को Intensified IEC campaign के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में युवाओं को एचआईवी एड्स व क्षय रोग जैसी घातक बिमारियों के बारे में सावधानी व बचाव के उपाय की जानकारी दी गई तथा स्वच्छाता के बारे में भी जागरूक रहने की जानकारी दी गई।
नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा नयालखोला में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इन घातक बिमारियों के बारे में सावधानी व बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा कई कार्यक्रम के माध्यम से इन बिमारियों के होने और इनसे बचने उपाय बताए।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले यूथ क्लब के सदस्यों का पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा डॉ भगवत मनराल द्वारा किया गया।
आई सी टी सी काउंसलर श्रीमती उर्मिला जोशी द्वारा एच आई वी एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही एस टी आई काउंसलर सुश्री हेमलता भट्ट द्वारा महिलाओं में फैलने वाले एड्स के कारण व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ग्रास एन जी ओ के सदस्य गिरीश जोशी के द्वारा एड्स नियंत्रण हेतु जनपद में बाहर से आने वाले नागरिकों को एन जी ओ के द्वारा काउंसलिंग शिविर लगाकर एच आई वी की जांच व बचाव सामग्री देने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वहां एस सी एम ओ डॉ प्रमोद जंगपांगती, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ नरेन्द्र कुमार,एस टी एस आनन्द मेहता,डी पी एस मनोज रावत व स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों के अलावा नेहरू युवा केंद्र के सदस्य संदीप नयाल,अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य संदीप, टीचर ट्रेनिंग सेंटर के सदस्य आदि मौजूद थे।








