उत्तरकाशी में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Spread the love

उत्तरकाशी में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 

             उत्तरकाशीः उत्तरकाशी में फिर धरती डोली। शनिवार तड़के 5:48 पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। जिससे लोग दहशत से भर गए। कल शुक्रवार को भी उत्‍तरकाशी में भूकंप के तीन झटके आए थे।।

            जिला मुख्यालय समेत मनेरी, भटवाड़ी व डुंडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूकंप के तीन झटकों से दहल उठा। भूकंप का पहला झटका 7:41 बजे, दूसरा 8:19 और तीसरा 10:59 बजे पर महसूस किया गया, पहले दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 2.7 और 3.5 थी, जिनका केंद्र भी उत्तरकाशी जनपद में ही स्थित था। जबकि तीसरा भूकंप की बहुत हल्का होने से इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हो पायी।

वरुणावत भूस्खलन जोन से भी गिरे पत्थर

 

5 किमी नीचे तहसील भटवाड़ी के ग्राम तिलोथ के वन क्षेत्र में था केंद्र

                यहां शुक्रवार सुबह लोग सामान्य दिनों की तरह रोजमर्रा के कामों की शुरूआत कर रहे थे, इसी बीच 7 बजकर 41 बजे भूकंप का पहला झटका आया, जिसका केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे तहसील भटवाड़ी के ग्राम तिलोथ के वन क्षेत्र में था।

 

दूसरा झटका करीब आधा घंटे बाद 8 बजकर 19 बजे महसूस किया गया, जिसका केंद्र भी जमीन से 5 किमी नीचे तहसील भटवाड़ी के दायारा बुग्याल के वन क्षेत्र में था। यह झटका इतना तेज था कि लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

लोगों के जेहन में वर्ष 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की कड़वी यादें ताजा

वहीं, व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोल रहे लोग भी दहशत में रहे। इसके बाद तीसरा भूंकप का झटका ढाई घंटे बाद 10 बजकर 59 मिनट पर महसूस किया गया।

भूकंप के इन झटकों ने लोगों के जेहन में वर्ष 1991 में आए विनाशकारी भूकंप की कड़वी यादें ताजा कर दी हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 रही थी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़