कर्मचारियों ने 21 अक्टूबर को मांगी छुट्टी,सीएम धामी को पत्र लिखकर लगाई गुहार

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से 21 अक्टूबर को अवकाश देने की मांग की है। उनकी मांग है कि हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्व दीपावली के अवसर पर 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। इस वर्ष स्थानीय पंचांग के अनुसार दीपावली 21 अक्टूबर को मनाई जा रही है, जबकि शासन की अधिसूचना में 20 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।

परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर 2025 दर्शाया गया है। जबकि पंचांग और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दीपावली का मुख्य पर्व 21 अक्टूबर को पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिषद के जिला नैनीताल अध्यक्ष असलम अली ने भी प्रांतीय नेतृत्व को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से अवकाश संशोधन की मांग करने का अनुरोध किया है। परिषद ने कहा है कि दीपावली पर अवकाश को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न रहे, इसके लिए शासन स्तर पर शीघ्र संशोधित आदेश जारी किए जाने आवश्यक हैं।

शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि दीपावली पूरे उत्तराखंड में आस्था, सद्भाव और प्रकाश का पर्व है। यह आवश्यक है कि राज्य सरकार सही तिथि पर अवकाश घोषित कर सभी कर्मचारियों और नागरिकों को इसे पूर्ण उत्साह से मनाने का अवसर दे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 5 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।