फडणवीस या शिंदे, कौन होगा CM? महायुति के नेताओं की दिल्ली में अमित शाह के साथ बैठक आज

Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल का जवाब आज मिल सकता है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महायुति के बड़े नेताओं की बैठक होने जा रही है।

माना जा रहा है कि आज देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने जाने पर मुहर लग जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे सीएम थे, जबकि देवेंद्र फडणवीस उनके डिप्टी के रूप में काम कर रहे थे।

एकनाथ शिंदे छोड़ चुके दावा, मराठा फैक्टर अहम
  • चुनाव परिणाम में शानदार प्रदर्शन के बाद एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग शिवसेना खेमे में उठी थी। शिवसेना नेताओं का कहना था कि चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया है और इसलिए जनता ने उन्हें दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है।
  • हालांकि, बाद में शिंदे ने साफ किया कि वे इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का फैसला स्वीकार करेंगे। माना जा रहा है कि इस तरह शिंदे ने सीएम की कुर्सी से अपना दावा हटा लिया है।
  • वहीं, अमित शाह यह जानना चाहते हैं कि सीएम फैसले के मराठा फैक्टर पर कितना असर पड़ेगा। यही कारण है कि आज की बैठक से एक दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की।

2 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। यह भव्य आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में कराने की प्लानिंग बन रही है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेता शामिल होंगे। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी बुलाए जाएंगे।

यूबीटी को कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने का नुकसान: अंबादास दानवे

इस बीच, उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) धड़े के नेताओं की बैठक बुलाई और चुनाव में हुए शर्मनाक प्रदर्शन की समीक्षा की। बैठक के बाद यूबीटी नेता अंबादास दानवे ने कहा, शिवसेना (यूबीटी) के अलग चुनाव लड़ना था। महाराष्ट्र विधानसभा में महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस और शरद पवार एनसीपी) के साथ चुनाव लड़ने का नुकसान उद्धव ठाकरे की पार्टी को हुआ है।

30 फीसदी आबादी मराठा

महाराष्ट्र में 30 फीसदी आबादी मराठा है। ऐसे में भाजपा सोच-समझकर फैसला लेना चाहती है। पार्टी नहीं चाहती कि किसी भी स्थिति में मराठा समाज को गलत संदेश जाए। यदि ऐसा हुआ तो उद्धव ठाकरे और शरद पवार को इसका फायदा उठाने का मौका मिल जाएगा।

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।