नैनीताल मालरोड पर चलती कार से बाहर निकलकर मौज मस्ती करना पर्यटकों को महंगा पड़ा

Spread the love

          नैनीतालः शहर की मालरोड में जलती कार से बाहर निकल मस्ती करना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो पर्यटकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह मालरोड से गुजर रहे हरियाणा नंबर के वाहन की खिड़की व सनरूफ से कुछ युवक बाहर निकल मस्ती कर रहे थे।

              राहगीरों के काफी समझाने के बाद भी पर्यटक नहीं माने। इस बीच कुछ लोगों ने युवकों का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो नंबर के आधार पर यातायात पुलिस ने तल्लीताल में वाहन को रोक लिया। पूछताछ में युवकों की ओर से चलते वाहन से बाहर निकल मस्ती करना कबूला। यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर हरियाणा निवासी दीपक व हरदीप के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है।

अश्लील वीडियो रिकार्ड कर युवती को ब्लैकमेल कर रहा युवक

एक युवती ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्त बने युवक पर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मल्लीताल निवासी युवती ने तहरीर देकर कहा है कि कुछ माह पूर्व इंटरनेट मीडिया पर उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। नजदीकियां बढ़ी तो दोनों एक दूसरे पर वाट्सएप पर बात करने लगे।

               इस बीच युवक ने वीडियो कॉल में बात करने के दौरान उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कुछ दिन बाद युवक उसे वीडियो भेज रुपयों की मांग करने लगा। युवक अब युवती का अश्लीन वीडियो रिश्तदारों को भेजने की बात कहकर धमका रहा है।

         कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 351 व 67 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।