गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में किए गए भर्ती

Spread the love

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी है। इस घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया।

इस तरह हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे। वह अपनी लाइसेंस्ड रिवॉल्वर केस में रख ही रहे थे कि अचानक बंदूक उनके हाथ से गिर गई और मिस फायर के चलते बुलेट उनके पैर में जा लगी। इससे उन्हें अपनी ही बंदूक से गोली लग गई।

अब कैसी है सेहत?

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया कि डॉक्टर ने एक्टर के पैर से गोली निकाल दी है। वह अब बिल्कुल ठीक हैं। हालांकि, फिलहाल वह अस्पताल में ही हैं।

गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं। वहीं, बीच-बीच में उनके अनबन के पुराने किस्से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस साल अप्रैल में वह अपनी एक्ट्रेस भांजी आरती सिंह की शादी में शरीक हुए थे। गोविंदा की लंबे समय से उनके भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक से खटपट थी। हालांकि, तमाम मतभेद के बावजूद वह कृष्णा की बहन और अपनी भांजी आरती की शादी में शामिल हुए थे।

  • Related Posts

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो