हरदा ने हर की पैड़ी पर पुत्र वीरेंद्र रावत सहित लगाई डुबकी रामनवमी पर गंगा की पूजा अर्चना की

Spread the love

रामनवमी पर गंगा की पूजा अर्चना की
हरिद्वार। पूर्व सीएम हरीश रावत और हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उनके पुत्र वीरेंद्र रावत ने आज रामनवमी के अवसर पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाई तथा मां गंगा की पूजा अर्चना की।

आज उत्तराखंड की सभी पांच सीटों के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज अपने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन की शुरुआत हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर की। या यूं कहिए कि अपने बेटे वीरेंद्र रावत के साथ जीत का आशीर्वाद लेने के लिए वह मां गंगा की शरण में पहुंचे। इस समय उनके साथ कुछ कांग्रेस नेता और उनके समर्थक भी थे। उन्होंने गंगा स्नान के बाद मां गंगा का भजन-पूजन किया और अपने बेटे की जीत का आशीर्वाद मांगा।

उल्लेखनीय है कि हरिद्वार ग्रामीण सीट से उनकी पुत्री अनुपमा रावत कांग्रेस से विधानसभा सदस्य है। हरीश रावत जो अब राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं अपने बेटे वीरेंद्र रावत को लोकसभा भेजना चाहते हैं।

वीरेंद्र रावत का टिकट मिलने के बाद से हरीश रावत हरिद्वार में ही डटे हुए हैं तथा वीरेंद्र रावत के लिए प्रचार कर रहे हैं। आज भी उन्होंने गंगा स्नान करने के बाद जनसंपर्क अभियान शुरू किया चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे तक चलेगा।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    Spread the love

    Spread the love   प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)   लेखक : डॉ. धर्मपाल सिंह   पढ़ना है तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!