उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी।

Spread the love

उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी।

 

               पौड़ीः पौड़ी-सत्याखाल बस हादसे ने केसुंदर गांव को गहरे जख्म दे दिए हैं। हादसे में गांव के चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक दंपत्ति है। जबकि एक मां-बेटा शामिल हैं। इसके अलावा हादसे में डोभा गांव की एक नवविवाहिता व देलचौंरी गांव के एक बुजुर्ग भी मौत हो गई है।

           केसुंदर गांव के नागेंद्र ने जहां पांच दिसंबर 2024 को अपनी बेटी के हाथ पीले किए थे। वहीं हादसे में जान गंवाने वाली डोभा गांव के सुनीता की भी बीते पांच दिसंबर को ही शादी हुई थी। सुनीता ने अनुसूचित जाति पुत्री शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन किया है। जिसका लाभ उसे मार्च में मिलना था।

हर ग्रामीण की आंख नम

भीषण बस हादसे ने इन गांवों के हर ग्रामीण की आंखों को नम कर दिया है। पौड़ी-सत्याखाल बस हादसे केसुंदर, डोभा व देलचौंरी गांव के ग्रामीणों को गहरा आघात दे गया है। केसुंदर गांव ने जहां एक साथ चार ग्रामीण खो दिए हैं। वहीं डोभा गांव ने एक नवविवाहिता बेटी व देलचौंरी गांव ने एक बुजुर्ग को खोया है।

कैंटीन में भोजन व्यवस्था में सेवारत थी प्रमिला

              रावत ने बताया कि ग्रामीण प्रमिला जिला अस्पताल पौड़ी के पीपीपी मोड में संचालन के दौरान कैंटीन में भोजन व्यवस्था में सेवारत थी। लेकिन पीपीपी मोड से अस्पताल के हटने के बाद बेरोजगार थी। प्रमिला का बेटा प्रियांशू श्रीनगर से आईटीआई कर रहा था और रोजगार कर आजीविका में मां का हाथ बढ़ाना चाहता था। उन्होंने बताया कि समीपवर्ती गांव डोभा के किशोरी लाल की बेटी सुनीता की हासदे में मौत हो गई है।

 

सुनीता का विवाह बीते पांच दिसंबर 2024 को हुआ था। गरीब परिवार ने समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली अनुसूचित जाति पुत्री शादी अनुदान योजना में आवेदन किया था। जिसका लाभ उसे मार्च माह में मिलना था।

जीएमओयू पौड़ी की यह नियमित बस सेवा थी

जीएमओयू के पौड़ी स्टेशन इंचार्ज अरुण रावत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त जीएमओयू सेवा की थी। जीएमओयू पौड़ी से देलचौंरी को शाम तीन बजे नियमित बस सेवा संचालित करता है। जो रात को देलचौंरी रात्रि विश्राम के बाद सुबह आठ बजे पौड़ी वापस लौटती है।

डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश पौड़ी

डीएम पौड़ी डा. आशीष चौहान ने बस हादसे के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। डा. चौहान ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण में जिस भी स्तर पर लापरवाही सामने आएगी, सबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

तकनीकी टीम आज करेगी हादसे की जांच पौड़ी

आरटीओ पौड़ी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि बस हादसे की तकनीकी जांच के लिए टीम गठित कर ली गई है। जो सोमवार को घटनास्थल पर पहुंच हर तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    कर्मफल (भाग 27)   

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 10 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 16 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।