इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों की फौज,कांग्रेस ने धरती से आसमान तक किए घोटालेःनड्डा

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष में सबने अलग-अलग संकल्प पत्र बनाया, सभी मिल नहीं पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में सारे भ्रष्टाचारी मिल गए, कांग्रेस शासन काल में धरती से लेकर आसमान तक घोटाला किया। यूपी में गोमती रिवर घोटाला, लैपटॉप घोटाला किया, लालू ने जमीन के बदले नौकरी, चारा घोटाला किया, ममता बनर्जी सरकार में घोटाले हुए, सारे परिवार की पार्टियां हैं। इंडिया गठबंधन के कई नेता या जेल में हैं या बेल पर हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अबकी बार चार सौ पार को सफल बनाना है।

सोमवार को मसूरी में आयोजित जनसभा में  जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि  विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।  कोरोना काल ने भारत की ताकत को सबने देखा है।  लॉकडाउन लगाया, लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने उन्होंने कहा कि भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में शौचालय, पानी, सड़क सुविधा मिल रही है।  सड़कों का जाल बिछ रहा है। पहले गांवो में लोग पैदल चलते थे, लेकिन आज सड़क सुविधा से लोग जुड़े हैं। पहले लोग गंभीर बीमारी से इलाज नहीं करा पाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पांच लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य योजना दी है। भाजपा के संकल्प पत्र में अब 70 साल से ऊपर के लोगो को भी पांच लाख तक का उपचार देने का वादा किया है।कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

कहा कि पहले महिलाएं घरों में लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वल योजना दी। पूर्व सैनिक 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए एक लाख करोड़ खर्च किया । मोदी सरकार ने 10 साल में ऑल वेदर रोड बनवाई, बॉर्डर एरिया में सड़को और सुविधाओं को बढ़ाया है। उत्तराखंड को मोदी सरकार ने कई विकास योजनाएं दी हैं। मोदी ने राजनीति की परिभाषा और सोच बदली है। चार धाम की सड़कें बन रही हैं। कर्णप्रयाग रेल परियोजना बन रही,  मसूरी में पर्यटन विकास के लिए काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास के कार्य किए हैं। अब हर घर सौर ऊर्जा होगी। बिजली बिल जीरो करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही। चार करोड़ घर देश में बने हैं। अभी तीन करोड़ घर और बनाये जाएंगे। वहीं, उन्होंने जनता से टिहरी लोकसभा से माला राज्य लक्ष्मी शाह को विजयी बनाने की अपील की।

जनसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं शहीदों की धरती को नमन करता हूं। उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। नकल विरोधी कानून को संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। उत्तराखंड में तो हमने लागू कर दिया। दंगा विरोधी कानून बनाया है, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा, लेकिन कांग्रेस उसमे में भी राजनीति कर रही है। उत्तराखंड के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं देंगे।

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। हमें विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने  के लिए हमें सहयोग करना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है।  कांग्रेस चुनाव हारती है तो ईवीएम का बहाना बनाती है। कांग्रेस को जनता पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस देश और राज्य में हर अच्छे कार्य का विरोध करती है। इससे पूर्व जनसभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। वहीं, महिला मोर्चा की ओर से भी उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।

  • Related Posts

    जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    त्रियुगीनारायण में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 3.58 लाख के पार

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..   

    • By User
    • November 2, 2026
    • 7 views
    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..    

    श्री शक्ति वाहिनी महिला मंडल ने मनाया बहुआयामी उत्सव।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    श्री शक्ति वाहिनी महिला मंडल ने मनाया बहुआयामी उत्सव।

    जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

    विश्व – ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    विश्व – ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न।

    त्रियुगीनारायण में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 3.58 लाख के पार

    • By User
    • November 2, 2026
    • 8 views
    त्रियुगीनारायण में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 3.58 लाख के पार

    फिजिशियन की तैनाती से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती। 

    • By User
    • November 2, 2026
    • 17 views
    फिजिशियन की तैनाती से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती।