नई दिल्लीः भारत और अमेरिका जल्द ही एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं। ये भारतीय आयात पर अमेरिकी टैरिफ को 50% से घटाकर 15-16% तक ला सकता है। मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह समझौता ऊर्जा और कृषि क्षेत्रों पर केंद्रित है।
इस डील के तहत भारत रूस से कच्चे तेल के आयात को धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहा है। यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह समझौता भारत को गैर-जेनेटिक रूप से संशोधित (नॉन-जीएम) अमेरिकी मक्का और सोयामील के आयात को बढ़ाने की अनुमति दे सकता है। साथ ही, टैरिफ और बाजार पहुंच की समय-समय पर समीक्षा के लिए एक तंत्र भी स्थापित किया जा सकता है।







