डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
दीवाली हो अंतस्थल में
जीत लिया जिसने इन्द्रिय को, उसकी आज दिवाली हो।
रावण बैठा मार कुंडली, बड़ी खोपड़ी काली है।
उसका वध जो भी कर डाले, उस पर बजती ताली है।
जिसके भीतर पाप भरा है, उसकी कौन दिवाली है?
पृथ्वी का जो भार उतारे, वही बजाता थाली है।
जिसके मन में दिव्य भाव है, वह करता रखवाली है।
सदा सत्य के अनुगामी पर, मोहित भव्य दिवाली है।
दीप जलाये वहीं जहां में, जिसके कर मधु-प्यली है।
जिसके अंतर्मन में राघव, उसकी सदा दिवाली है।
स्वार्थरहित परमार्थ हृदय के, भीतर प्रिय दीवाली है।
पाक- साफ भीतर – बाहर से, स्वयं मनाता दीवाली है।
नेक इरादा अगर नहीं है, उसके हक में नाली है।
जिसमें भावों का संकट है, दीप- हृदय नित खाली है।
पावन भावों में जगमग कर, हँसती नित्य दिवाली है।
डॉक्टर रामबली मिश्र वाराणसी।
आत्मा की स्याही
आत्मा नेक श्रेष्ठ सब विधि है।
यह अक्षरशः पावन निधि है।।
इसका हर आख़र पवित्र है।
सर्वोपरि प्रिय सुखद मित्र है।।
आत्मा का शिव रूप निराला।
रहती है आध्यात्मिक ज्वाला।।
सदा प्रकाशित आनंदक है।
सात्विक दिव्य शक्तिवर्धक है।।
स्याही लिखती स्वर्ण पत्र पर।
अनुपम मोहक मनहर अक्षर।।
अक्षर में मधु ब्रह्मनाद है।
स्वविवेकसम्पन्नवाद है।।
पावन गंगामय यह निर्मल।
वैश्विकदृष्टि हरित जन- मंगल।।
मोक्षप्रदाता बुद्धि शुद्ध यह।
तामसरहित विशुद्ध बुद्ध यह।।







