लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम
रायपुर (छ. ग.)
आलेख
इंसान की क्षमता अद्भुत हैं,अपने अनुकूल करना हैं हर विपरीत परिस्थिति को।
जो जीवन के प्रति उत्साहित हैं, इस संसार की -विविधता को जानने- समझने की जिनमें जिज्ञासा हैं, वे अपने सक्रियता- जागरूकता और कर्म से आगे बढ़कर सदैव आशान्वित रहते हैं। समस्याओं को बहाना मत बनाइए, यह तो साथ रहकर मनोबल बढ़ाती हैं। बाधाएं मजबूत बनाकर अनुभव देती हैं। रुकिए मत अगर सच में जीवन को खूबसूरत बनाना चाहते हैं ,तो कर्म में जोश उत्पन्न किजिए। इंसान की क्षमता अद्भुत हैं, आपको अपने अनुकूल करना हैं, हर विपरीत परिस्थिति को। जो सोचते हैं, जैसे बनना, जो ख्वाब देखते हैं, उसे पूर्ण करने का पूरा साहस कीजिए।अपने जीवन के संपूर्ण विकास के आधार स्वयं बनिए।
एक जीवित इंसान ही असंभव को संभव बना सकते हैं। मन को सदैव ऊर्जावान रखिए। इस तन का कोई भरोसा नहीं, जीवन के इस दुर्घटनाओं में कब जख्मी हो जाएं नहीं पता ? पूर्ण रूप से स्वस्थ जीवन सौभाग्य से मिलता हैं। जब लाचार अवस्था में आ जाएंगे तो खुद पर तरस खाने के अलावा कोई उपाएं नहीं होता।ये रिश्ते- नाते, मित्र- सगे संबंधी सब जब तक आप स्वस्थ- सुखी और सक्रिय हैं। एक समय के बाद जब आप एकदम निर्बल अवस्था रहेंगे ये आप पर सिर्फ तरस खा सकते हैं, पर हर वक्त साथ नहीं रहेंगे, सांत्वना देने आयेंगे लेकिन सेवा नहीं करेंगे, आप अपने हिस्से का सभी दुख स्वयं भोगेंगे यही सत्य हैं। पर जब तक अवसर हैं त्याग- तपस्या, समर्पण से जीवन में महान कार्य कर श्रेष्ठ साधना पूर्ण जीवन की ओर आगे बढ़े।
जब हम इस संसार की वास्तविकता को जानकर झूठे- रिश्तों के भ्रम से निकलते हैं और मोह से ऊपर हो जाते हैं तब आत्म बोध होता हैं। संतुष्ट होने के लिए इस जगत की नश्वरता को स्वीकार किजिए। यह समय जो आपके पास हैं, जीवन का सबसे अनमोल क्षण हैं। कल के इंतजार में मत रहिए, आज का सदुपयोग किजिए।जैसे- जैसे समय गुजरता हैं मनुष्य मन की चंचलता, कार्य शैली, जीने की चाह उमंग कम होने लगती हैं। एक तरह से गंभीरता घेर लेती हैं। मन में उठ रहे विभिन्न प्रश्नों के उत्तर मिल जाते हैं।जीवन की दौड़ से थकान होने लगती हैं। धन- बल योग्यता के रहते भी हम उसे पूर्ण उपयोग नहीं कर सकते। शारीरिक क्षमता क्षीण होने पर मानसिक स्थिति भी कमजोर होने लगती हैं। एक जैसी नहीं होती मन की स्थिति बदल जाती है।
जीवन के हर पग में एक उम्मीद ही हैं जो हमेशा अंधेरी राह में रास्ता दिखाती हैं। किसी के भरोसे ही रहने या आगे बढ़ने की आदत छोड़ दिजिए। अकेले ही जीवन को नई दिशा देते रहिए। सदा हम शक्ति- संपन्न नहीं रहेंगे इसलिए आज के इस पल को बहुमूल्य समझिए और आनंदित रहिए। जीवन के हर दौर में अपने आंतरिक स्थिति को इतना मजबूत कर लिजिए कि किसी के कटु व्यवहार आपके मन- मस्तिष्क को स्पर्श कर मानसिकता को बोझिल न बना सके। सदैव जीवन के प्रति सकारात्मक रहिए चाहे परिस्थिति जैसी भी हो विपरीत हालात से ऊपर उठने की कोशिश करते रहिए अपने सुप्त मन को जागृत किजिए समय व्यर्थ मत किजिए। हृदय में प्रेम का दीपक जलाकर रखिए।
नफरत से जिंदगी उदास हो जाती हैं। जब तक आपने कुछ पाने की चाह हैं,आप बढ़ने को तैयार हैं,मुश्किलों से जूझने की क्षमता रखते हैं, भीतर द्वंद नहीं हैं, एक जुनून हैं आपके भीतर तो सच में जीवित हैं और महान कार्य कर आप इस मनुष्य जीवन को साकार कर सकते हैं अंत निश्चित हैं तो जीवन की इस यात्रा को सुखद बनाने के लिए हर संभव प्रयास किजिए। मरने मत दिजिए हृदय के एहसास को, ज्यादा क्रोध-लोभ, मोह- वासना से ग्रसित होकर। शांत चित होकर कुछ क्षण आध्यात्म में लीन रहिए।
अपने दम पर संघर्ष करते हुए सफलता प्राप्त किजिए, पर कभी घमंड मत किजिए। सहज होकर चलिए, किसी तरह की भ्रम में मत रहिए। तय हैं सब कुछ जीवन में, वह सब कुछ होगा जो होना हैं पर रुकना नहीं।जीवन के कठिन सफर में चलते हुए सांसारिक यातनाओं से व्यथित मत रहिए। जो कर सकते हैं उसे ईमानदारी से करिए ये मत सोचिए! कौन, कैसे हैं, वे अपने हिस्से की जिम्मेदारी क्यों नहीं निभा रहें ।अपने कर्म को करिए खुश होकर, वो आपका धर्म हैं। दूसरों के बारे में सोचकर अपनी ऊर्जा बर्बाद मत किजिए।
जिस समाज- परिवार में हम रहते हैं वहां विभिन्न तरह के लोग होते हैं, जरूरी नहीं कि- सभी की सोच आपके अनुसार ही हो, आप जैसे चाहते हैं, वैसे ही माहौल बने। कुछ लोग जरा सी बात पर, दूसरे की गलती पर, बुरे बर्ताव या कार्य से क्रोधित हो जाते हैं, शिकवे- शिकायत कर विवाद और झगड़े को बढ़ावा देते हैं।आप अपनी तरफ से जो कर सकते हैं उसे किजिए, आपसे जो सहयोग हो सकता है किजिए लेकिन दूसरे भी वैसे ही करे यह जिद मत किजिए। बहुत कठिन होता हैं सभी को सुधार पाना, कुछ लोग मजबूर होते हैं अपनी आदत से, अच्छे कार्य में बाधा डालते ही हैं उनके पीछे लगे रहेंगे तो कुछ नहीं कर पाएंगे। जो आपके साथ हैं, उनके साथ शुरुवात किजिए आप सही हैं तो धीरे- धीरे लोग आपसे जुड़ते जाएंगे।
अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाइए। अगर आप चाहते हैं लोग आपको सुनें- समझे और जानें तो अपने में वह गुण विकसित कीजिए। विन्रम रहिए, वाणी में मिठास रखिए, मिलनसार बनिए, सुख- दुख में साथ दिजिए, तकलीफ को सुनिए, दयालु रहिए, क्षमाशील- जिम्मेदार रहिए। अपने वचन पर दृढ़ रहिए, किसी को झूठा आश्वासन मत दिजिए, सहयोगी बनें। छल मत किजिए, भेदभाव मत किजिए। हर किसी को सम्मान दिजिए।
अपने मन और तन को कभी नाजुक मत बनाइए, इसे हमेशा शक्तिशाली बनाइए। ध्यान रखिए ! तन और मन के सहज संतुलन होने से ही जीवन की हर खुशियां हमें मिलती हैं। हर तरह के तनाव- विरोध और विद्रोह का सामना हमें कहीं न कहीं करना ही होता हैं, अपने आप को दुखी मत रखिए प्रयास किजिए हर हाल में मानसिक रूप से तनाव मुक्त रहने की। हर कड़वाहट को दिल में मत रखिए। जीवन को सरल करना हैं तो कठिनाइयों से घबराइए मत। साहस के साथ चलिए।
अपनी मर्यादा में रहिए। हर इंसान को जीवन के हर पग पर संयम बनाए रखना जरूरी हैं। जब हम गलत कार्य में अपनी हद पार करते हैं तो अपने विनाश के कारण स्वयं होते हैं। सेवाभावी- संस्कारित और अनुशासित जीवन से कभी भटकाव नहीं होता। यह दुनिया भीड़ हैं- बहकिए मत ! आपके कदम डगमगाए न हर कदम पर संभलकर चलिए। डगमगाए न कदम, वरना लोग एक पल में ही कुचल देंगे।
सांसे यूं ही नहीं चल रहीं हैं, हम जीवित हैं इसका एहसास हमें देती हैं। हर पल को श्रेष्ठ बनाकर संसार के सुख- समृद्धि के लिए योगदान दिजिए। हर क्षण को खास बनाइए, महान उद्देश्य के लिए कार्य किजिए। मनुष्य जीवन की सार्थकता को पूर्ण किजिए। इस धरती पर रहने का हमें सौभाग्य मिला हैं, जीवन को सिर्फ जीना नहीं हैं हमें मानव मात्र के कल्याण कर इसे सफल बनाना हैं। बेइमानी- कलाबाजी, चोरी- डकैती, भ्रष्टाचारी मिलावट, आतंक और विभिन्न अपराधिक कार्य करके जीवन को नरक तुल्य मत बनाइए।
इस सृष्टि के हम एक अंश मात्र हैं। हम खुद में पूर्ण नहीं, अधूरे हैं। हममें इतनी सामर्थ्य नहीं की विधि के विधान को बदल सकें। हम सिर्फ इंसान हैं और वहीं बने रहें, हैवान न बनें। एक पल में मिट जाएगी हस्ती हमारी, काल के चक्र में हम सभी फंसे हैं। गर्व किजिए मनुष्य जन्म मिला और उसे सार्थक करने की कोशिश किजिए।
भावनाओं के अनुचित दिशा में प्रवाह से जीवन का हर पल असमंजस में होता हैं। हर वक्त हम एक नए परिवेश में जाते हैं, हर किसी की शारीरिक- मानसिक क्षमता अलग होती हैं। भावुक मन को हमेशा नियंत्रित किजिए। हर इंसान दर्द को महसूस कर सकते हैं, ये बात अलग हैं कि कभी -कभी इंसान पत्थर के हो जाते हैं, देख कर भी अनदेखा कर देते हैं। जीवन में दुख और सुख दोनों ही हैं जो हमें अपनो से मिलाती हैं, रिश्तों के महत्व को समझती हैं, जिम्मेदारी का बोध कराती हैं।
कितना अच्छा होता अगर हम- अपने आसपास समाज- परिवार और राष्ट्र में हम जो देखते हैं, उसमें वास्तविकता होती।अगर जीवन के हर क्षेत्र में हम जैसे हैं, वैसे ही उसे प्रदर्शित करते तो जीवन में अनावश्यक तनाव और भ्रम न होता। एक दूसरे पर सहजता से विश्वास कर लेते, रिश्तों की डोर मजबूत होती, हम सही व्यक्ति की पहचान कर पाते, भावनात्मक जुड़ाव दिल से होता, दिखावे की कोई बात न होती, अपनेपन का नाता होता, प्रेम के सच्चे एहसास होते। आज लोग दोहरा जीवन जीते हैं। अंदर न जाने कितने ही विचारों का तूफान होता हैं, पर बाहर से शांत दिखते हैं। समझ पाना कठिन होता हैं सच्चे कौन हैं और झूठे कहीं ? जिन्हें सही व्यक्ति मानकर विश्वास कर लेने से, धोखा मिलने पर फिर हर किसी को संदेह की नजर से देखते हैं।
मन की उमंगों को कैद मत किजिए ये सोचकर कि- समय, परिस्थिति आपके पक्ष में नहीं। जो अंतर्मन से खुशियों की लहर आपके हृदय में उठती हैं वहीं सबसे अनमोल पल होता हैं। महसूस किजिए खुद की भावनाओं को और बहते रहिए अपनी धुन में।
“”””””””””””””””””””””””””””””’”””””””””””””””””””””””””””””””””







