संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट
त्योहारों को परम्परागत रूप से शांति के साथ मनाने की बात कहीः थाना प्रभारी राजकुमार दांगी।
नवरात्रि और विजयादशमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
कानड़ : आगामी त्योहार नवरात्रि पर्व और विजयादशमी पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक नायब तहसीलदार भागीरथ शर्मा थाना प्रभारी राजकुमार दांगी कनिष्ठ यंत्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिसमें त्योहारों को परम्परागत रूप से शांति के साथ मनाने की बात थाना प्रभारी आर के दांगी ने कही वहीं नायब तहसीलदार ने और कनिष्ठ यंत्री ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली घट स्थापना, गरबा उत्सव समिति से जानकारी ली और समितियों को विधिवत विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली चलाने की बात कही अधिकारियों ने समिति सदस्यों से नगर के विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था बिजली-पानी साफ सफाई व्यवस्था को लेकर जानकारी ली इस दोरान शारदीय नवरात्रि में नगर के माँ बीजासन माता मंदिर में आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव की जानकारी ली और बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गरबा महोत्सव माता जी मंदिर के पास स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित होगा।
बैठक के दोरान नगर परिषद से अशोक पाठक, शहर काजी सरफराज अली करण चंद्रवंशी शंकर कुमावत, राजेश आर्य, पार्षद प्रतिनिधि श्याम गुर्जर, पत्रकार प्रेम नारायण सोनी, दिनेश बरेठा, संदीप जैन, हेमंत राठौर शाकिब हुसैन, सोनू गोस्वामी बिज़ली विभाग से लाइनमेंन लोकेंद्र धाकड़ प्रभारी कस्बा पटवारी आदि उपस्थित रहे।







