है हिंदी यूं हीन ।।

Spread the love

✍ डॉo सत्यवान सौरभ, हिसार, हरियाणा।

             है हिंदी यूं हीन ।।

————————–

 

बोल-तोल बदले सभी, बदली सबकी चाल ।

परभाषा से देश का, हाल हुआ बेहाल ।।

 

जल में रहकर ज्यों सदा, प्यासी रहती मीन ।

होकर भाषा राज की, है हिंदी यूं हीन ।।

 

अपनी भाषा साधना, गूढ ज्ञान का सार ।

खुद की भाषा से बने, निराकार, साकार ।।

 

हो जाते हैं हल सभी, यक्ष प्रश्न तब मीत ।

निज भाषा से जब जुड़े, जागे अन्तस प्रीत ।।

 

अपनी भाषा से करें, अपने यूं आघात ।

हिंदी के उत्थान की, इंग्लिश में हो बात ।।

 

हिंदी माँ का रूप है, ममता की पहचान ।

हिंदी ने पैदा किये, तुलसी ओ” रसखान ।।

 

मन से चाहे हम अगर, भारत का उत्थान ।

परभाषा को त्यागकर, बांटे हिंदी ज्ञान ।।

 

भाषा के बिन देश का, होता कब उत्थान ।

बात पते की जो कही, समझे वही सुजान ।।

 

जिनकी भाषा है नहीं, उनका रुके विकास ।

परभाषा से होत है, हाथों-हाथ विनाश ।।

 

  • Related Posts

    एक पिता के दर्द का एहसास………..

    Spread the love

    Spread the love    अदिती कुशवाहा                                              बैकुण्ठपुर (कोरिया) …

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    • By User
    • November 2, 2026
    • 17 views
    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 10 views
    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    • By User
    • November 2, 2026
    • 16 views
    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 14 views
    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    एक पिता के दर्द का एहसास………..

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    एक पिता के दर्द का एहसास………..