मांडू विधानसभा सीट पर जयराम महतो की पार्टी ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम

Spread the love

मांडू विधानसभा सीट पर जयराम महतो की पार्टी का जादू नहीं चल सका और इस सीट पर आजसू पार्टी ने बाजी मार ली। हालांकि, इस सीट पर अंतिम मिनट तक कांग्रेस और आजसू के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों पार्टी के उम्मीदवार मिनट टू मिनट एक दूसरे को पछाड़ते दिखे। कभी आजसू के उम्मीदवार आगे तो कभी कांग्रेस के उम्मीदवार आगे।

वैसे तो चुनाव के मैदान में कुल 18 प्रत्याशी हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला आइएनडीआइए गठबंधन के कांग्रेस के प्रत्याशी जेपी पटेल व एनडीए गठबंधन के आजसू प्रत्याशी तिवारी महतो के बीच मना जा रहा। हालांकि जेएलकेएम के बिहारी महतो ने इसे त्रिकोणीय बनाने का भरपूर प्रयास किया है। जीत का सेहरा किसके सर बंधेगा यह तो 23 को मतगणना के दिन ही पता चलेगा।

लेकिन दोनो दलों के प्रत्याशी व समर्थक जीत-हार के आकलन में जुट गए है। विधानसभा क्षेत्र के चौक चौराहों पर जीत-हार की चर्चा का बाजार गर्म है। पूरे विधानसभा में इस बात पर जोर-शोर से चर्चा हो रही है कि जेएलकेएम को कितना वोट मिलेगा।
चुनावी पंडितों के अनुसार जेलकेएम की वोटो में सेंधमारी इस चुनाव में जीत-हार का नतीजा तय करेगी। अगर जेएलकेएम ज्यादा वोट आइएनडीआइए के प्रत्याशी जेपी पटेल का काटा तो एनडीए के तिवारी महतो की नैया पार लग सकती है। वहीं तिवारी महतो के वोट में सेंधमारी हुई तो जेपी पटेल फिर परचम लहरा सकते है।

कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि जेएलकेएम आजसू के वोट में सेंधमारी की है। वहीं आजसू समर्थकों का कहना है कि बिहारी महतो ने कांग्रेस का वोट काटा है। साथ ही डा. नजीर ने भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचने की चर्चा है। हालांकि विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड मांडू,चुरचू, डाडी, विष्णुगढ़ व टाटी झरिया के ग्रामीण इलाकों में कैची का भरपूर जोर-शोर दिखा। वैसे पूरे विधानसभा क्षेत्र में कहीं फल फूल का शोर था तो कहीं तीर-धनुष के साथ पंजा का जोर दिखा। मतलब साफ है कि मुकाबला कड़ा है। कोई भी बाज़ी मार सकता है।
आजसू व कांग्रेस दोनों को अपने-अपने वोट बैंक पर है भरोसा
मांडू विधानसभा के कुल पांच प्रखंड मांडू, चुरचू, डाड़ी, विष्णुगढ व टाटी झरिया के कुल 570 बूथों में 4 लाख 30 हज़ार 990 मतदाता है। आजसू के साथ भाजपा-जदयू व कांग्रेस के साथ झामुमो, माले, राजद का अपना-अपना वोट बैंक है। एक ओर जहां बड़ा वोट बैंक मुस्लिम, आदिवासी वोटर कांग्रेस के साथ दिखते है, तो वहीं वैश्य वोटों का बड़ा तबका एनडीए साथ दिखता है। दोंनो को अपने-अपने वोट बैंक पर पूरा भरोसा है।
साथ ही एनडीए व अइएनडीआइए के कैडर वोट भी है। सबसे बड़ी बात यह है कि रेस में शामिल तीनो प्रत्याशी एक ही जाति कुर्मी से आते है।ऐसे में कि कुर्मी-कोयरी(महतो) वोट पर सबकी निगाहें है। जो इस जाति का बड़ा वोट अपनी ओर तब्दील करने में कामयाब रहा उसकी जीत पक्की है।अब देखना लाजमी होगा कि जेएलकेएम के वोट से किसका खेल बिगड़ेगा या बनेगा। यह तो समय बताएगा।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।