संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
ट्रंप व रामाफोसा का टकराव…!
व्हाइट हाऊस में जब बैठे दो राष्ट्राध्यक्ष,
आमने-सामने हो रखते रहें अपना पक्ष।
इस वैश्विक मंच पर उभर रहा था तनाव,
ध्रुवीकरण व सत्ता के खेल में मनमुटाव।
वह क्षण एक कूटनीतिक मुलाकात नहीं,
आरोप-प्रत्यारोप में सत्य का साथ नहीं।
व्हाइट हाऊस में जब बैठे दो राष्ट्राध्यक्ष,
आमने-सामने हो रखते रहें अपना पक्ष।
ट्रंप व रामाफोसा के बीच हुआ टकराव,
व्यक्तित्वों की भिड़ंत में देखते हैं तनाव।
आज की दुनिया में कूटनीति के स्वरूप,
तथ्यों की अनदेखी में उकसावे का रूप।
व्हाइट हाऊस में जब बैठे दो राष्ट्राध्यक्ष,
आमने-सामने हो रखते रहें अपना पक्ष।
ये ट्रंप में क्रेडिट लेने की बढ़ रहीं प्रवृत्ति,
पाक-साफ नहीं दिखती मन की ये वृत्ति।
वैश्विक नेतृत्व में ना संयम व समझदारी,
रामाफोसा के सामने ना चली होशियारी।







