प्रो. डॉ. मंजू वर्मा,
(रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़)
आधे-अधूरे
मेरे राज सर को सिनेमा देखने का बहुत शौक था। इतनी फ़िल्में मैंने अपनी उन्नीस वर्ष की आयु में नहीं देखी थी जितनी फ़िल्में मैंने राज सर को मिलने के बाद उनके साथ देखी थीं। कभी हिंदी और कभी अंग्रेज़ी फिल्म देखी जाती थी। फिल्म की कहानी या उसे देखने में इतनी रूचि नहीं होती थी जितना फिल्म को साथ बैठकर देखने के पीछे अस्ल मकसद तो इकट्ठे वक्त्त बिताने का होता था। जब उनकी आई पी एस की प्रतियोगी परीक्षा थी तो सिनेमा देखने का सिलसिला कुछ समय के लिए रुक सा गया था जो फिर शुरू हो गया था।
राज सर अपने कड़े परिश्रम में सफल हुए और उन्होंने पुलिस प्रशासन की अखिल भारतीय सेवाओं के 1975 बैच की जनरल कैटेगरी में तैंतीसवां रैंक हासिल कर अपनी योग्यता का प्रमाण दिया। उनके पुलिस प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद अकादमी जाने से पूर्व हमने फिर कई फ़िल्में देखी। उनमें से एक ऐसी फिल्म देखी जिसको देख कर मेरी रूह कांप गयी थी। मेरे सारे ख्वाब आधे-अधूरे हो गए।
वो थी वर्ष 1975 में प्रदर्शित होने वाली बहु चर्चित फिल्म ” शोले ”
ऐसा क्यों हुआ जानने के लिए पढ़े यूनीफॉर्म सर्विस के एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के जीवन से संबंधित तथ्यों को दर्शाता सत्य पर आधारित मेरा लिखा उपन्यास ;
” राज सर आई. पी. एस. “
(उपन्यास Amazon पर उपलब्ध है)







