संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
4 अगस्त किशोर कुमार की जयंती पर विशेष –
किशोर के गीत याद रखना…!
चलते-चलते ‘किशोर’ के गीत याद रखना,
खण्डवावाले को यू दिल में बसाए रखना।
मध्य प्रदेश की माटी में सितारों की महक,
रमाकु रशोकि मालवा निमाड़ गया चमक।
पार्श्वगायक सदाबहार खूब हुआ दिलदार,
जिन्दगी के सफर में कम उम्र में गया हार।
चलते-चलते ‘किशोर’ के गीत याद रखना,
खण्डवावाले को यू दिल में बसाए रखना।
के एल सहगल से हुए थे काफी प्रभावित,
जादूगर आवाज बॉलीवुड में हुए स्थापित।
क्या सुखी-क्या दुखी यूडलिंग थी बहुमुखी,
आज भी सुन रहा सारा जग हो रहा सुखी।
चलते-चलते ‘किशोर’ के गीत याद रखना,
खण्डवावाले को यू दिल में बसाए रखना।
यू बना गायक-अभिनेता-निर्माता-निर्देशक,
ऐसी गहन प्रतिभा का नहीं देखा निवेशक।
खूब हसाता-रुलाता दूध जलेबी खा जाता,
इना-मीना-डीका, तारा रम पम गाते आता।







