काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
मेरे प्रिय शिक्षक
मेरे प्रिय शिक्षक परमेश्वर।
ज्ञान निधान सहज शिवशंकर।।
करुणासागर अलख निरंजन।
आजीवन हो गुरु का वंदन।।
स्वयं वृहस्पति अमृत सागर।
परम विज्ञ नित स्नेह उजागर।।
ममता सरिता अक्षर अमृत।
अतिशय भावुक सभ्य सुसंस्कृत।।
विद्यालय विद्या वाचस्पति।
पुत्र सरस्वति दिव्य ज्ञानपति।।
अति उदारवाद के नायक।
विद्यर्थी के सदा सहायक।।
नवाचार के सत्य पुरोधा।
सरल पंथ के ज्ञानी योधा।।
दे प्रकाश अलोकित करते।
भाव विभोर शिष्य सब रहते।।







