राजेंद्र रंजन गायकवाड़
सेवानिवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
गजल
तेरे खयाल आते ही, खामोश हो जाता हूँ,
साँसें रुकती हैं,
फिर बेहोश हो जाता हूँ।
दिल की धड़कनों में,
तेरा नाम रहता है,
हर लम्हा तुझसे,
मिलने को तरसता हूँ।
आँखों में तस्वीर तेरी, झूलती रहती है,
ख़्वाबों में डूबकर,
तुझको ही पाता हूँ।
तेरी वादों का आलम, कुछ ऐसा है यार,
जागते हुए भी,
तेरी यादों में खो जाता हूँ।
क्या कहूँ,
तेरे बिना ज़ीना मुश्किल है,
हर क़दम पर,
तेरी परछाईं खड़ा पाता हूँ।
गजल
वो क्यों बदले, पता ही नहीं चला,
दिल कैसे टूटा, पता ही नहीं चला।
वो पास से, दूर हो गए देखते – देखते,
क्यों गए, कैसे गए, पता ही नहीं चला।
नज़रों में थी सदा, उनकी एक ही ललक,
वो कब पराए हो गए, पता ही नहीं चला।
हम तन्हा बैठे, रातों को गिनते रहे तारे,
सपनों में क्या मिला, पता ही नहीं चला।
हर इक कदम पे थी, उनकी याद ताज़ा,
दिल कब उजड़ा, पता ही नहीं चला।







