दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमले की खबर सामने आई,; हिरासत में आरोपी

Spread the love

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। आरोपी का नाम राजेश खिमजी सकरिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है।

डॉक्टर की टीम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जांच कर रही है। वह खतरे से बाहर हैं। दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि जनसुनवाई तो जारी रहेगी, मगर उसका तरीका बदलेगा। अब लोग शिकायत लेकर सीधे सीएम के नजदीक तक नहीं पहुंच सकेंगे। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले को राजनीतिक साजिश बताया।

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर पहुंचा था। उसने सीएम से ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मामले की जांच चल रही है। कपूर ने कहा हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है।

सीएम रेखा गुप्ता के सिर में लगी चोट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बताया कि मुख्यमंत्री बैठकर लोगों की शिकायत सुन रही थीं। इसी दौरान हमलावर ने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे टेबल लगने से उनके सिर पर चोट लगी। आरोपी ने धक्का-मुक्की भी की।

बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावार को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके पीछे क्या साजिश थी वह सामने आएगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि जनसुनवाई आगे भी जारी रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीएम आवास पहुंचे हैं।

वहीं, उक्त शख्स द्वारा सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने की बात भी सामने आ रही है लेकिन, इस पर भाजपा का कहना है कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आतिशी ने X पर क्या लिखा?

उधर, पूर्व सीएम आतिशी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेखा गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने “हमला” किया। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़