संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
प्रदूषण-जलवायु परिवर्तन प्रभाव…!
प्रदूषण और जलवायु ‘परिवर्तन’ के प्रभाव,
औसत आयु व शारीरिक विकास बदलाव।
भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं का हैं विस्तार,
जन्म एवं मृत्यु दर में गिरावट हुई लगातार।
कई शिशुओं को उचित ‘चिकित्सा’ अभाव,
पांच वर्ष की आयु पूरी न करते था प्रभाव।
अब तो उनकी यह संख्या रह गई है आधी,
यह कितना सुखद हैं दूर हो रहीं वो व्याधि।
वृद्धों की औसत आयु बढ़कर 72 वर्ष हुई,
एक सकारात्मक संकेत के साथ बात नई।
मिले गुणवत्तायुक्त जीवन एवं हो रोजगार,
अधिक हो पोषण भारत के सपने साकार।







