कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करना है। 

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट 

 

 

 

कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करना है। 

 

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार“ एवं पोषण अभियान और आदि सेवा पर्व का शुभारंभ किया।

 

धार जिले के भैंसोला ग्राम में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास।

 

स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला- अध्यक्ष जिपं श्रीमती चौहान।

 

जिला स्तरीय शुभारंभ हुआ, प्रधानमंत्रीजी के जन्मदिन पर 302 यूनिट रक्त दान 

 

 

 

         आगर मालवा 17 सितंबरः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को धार जिले के भैसोला गांव से ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार‘‘ एवं पोषण अभियान और आदि सेवा पर्व का शुभारंभ किया। साथ ही देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में एक बगिया मां के नाम अभियान के तहत समूह महिलाओं को पौधे भेंट किए और सिकल सेल स्क्रीनिंग की एक करोड़वे कार्ड का वितरण एवं सुमन सखी चैट बॉट की लांचिंग की।

इसी क्रम में जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम जिला चिकित्सालय आगर में आयोजित कर धार जिले से सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान तथा विशिष्ट अतिथि विधायक श्री मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने की। इस अवसर पर अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, जनप्रतिनिधि सर्वश्री भैरू सिंह चौहान, भरत प्रजापत, दिनेश परमार, अजय जैन अशोक प्रजापत करण सिंह यादव, भगवान सिंह, सूरत सिंह परिहार, मनीष सोलंकी, मुकेश केलकर, अंतर सिंह, दिनेश जैन, भेरु प्रजापत, धन्नालाल, भंवर सिंह चंद्रावत, सौरभ जैन, अशोक प्रजापत अंतर सिंह रामेश्वर तेजर सुरेंद्र सिंह परिहार प्रहलाद सिंह चौहान राजेश आर्य पवन बेरिया मेहरबान सिंह, प्रवेश गुप्ता, श्रीपाल जैन, कैलाश कुंभकार, मयंक राजपूत, प्रेम यादव, महेश शर्मा, हरिनारायण यादव आदि मंचासिन रहे।

जिला अध्यक्ष श्रीमती चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। महिलाएं परिवार की धूरी होती है, परिवार में उनकी भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए उनका स्वस्थ होना जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आज अपने जन्म दिवस पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान महिलाओं के हित में ऐतिहासिक कदम है। जिले की सभी महिलाएं अभियान में लगने वाले शिविरों में अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करवाए।

विधायक श्री गेहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब, महिला, किसान एवं युवा की चिंता की है। सभी के हितों में योजनाएं बनाकर संचालित की है। जिसका लाभ पाकर सभी का जीवन बदल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं ऐतिहासिक निर्णयों से भारत विश्व पटल पर एक नई शक्ति बनकर उभरा है।

हमारा देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बने, इसकी चिंता प्रधानमंत्रीजी ने की है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में प्रत्येक महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, जिससे समय पर बीमारी का पता चले और उसका समुचित उपचार किया जा सके। विधायक ने कहा कि आगर विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे है। औद्योगिक कारखाने लगेंगे, जिससे रोजगार का सृजन होगा। आने वाले समय में आगर विकास और स्वच्छता में प्रदेश में नम्बर-1 बनेगा। उन्होंने कहा कि सभी अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाएं रखे।

कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करना है।

 

अभियान का संचालन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से करते हुए महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता लाने स्वास्थ्य शिविरों और स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से निवारक, संवर्धनात्मक और उपचारात्मक सेवाओं की आपूर्ति करेंगे। दोनों विभागों द्वारा संचालित होने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है, जिससे वे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। अभियान में एनीमिया की रोकथाम, संतुलित आहार और मासिक-धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान भी चलाएंगे, जिससे महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को समग्र और समन्वित तरीके से पूरा किया जा सके। कलेक्टर ने जिले के सभी महिलाओं अभियान में अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की अपील की।

जिलाध्यक्ष श्री मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व में देश की एक अलग पहचान स्थापित हुई है। आज का भारत, नया भारत है, जो हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीजी के जन्मदिन पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एव सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारम्भ हुआ है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत् जगह-जगह शिविर आयोजित होंगे, महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। शिविरों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लें। सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

302 यूनिट रक्तदान हुआ 

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत् जिला चिकित्सालय आगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा 302 यूनिट रक्त दान किया गया। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई पोषण आहार प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

 

कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एसडीएम आगर मिलिंद ढोंके, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजीव गुप्ता, सिविल सर्जन मनीष कुरील, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन अध्यापक रजनीश स्वर्णकार द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़