डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
जीवन की सुरक्षा
सहानुनुभूति दिव्य धर्म युद्ध भूमि मान्यता।
सदैव स्नेह संस्कृती अमूल्य द्रव्य दानता।
महानता विराट जिंदगी सदैव रक्षिता।
चलो सहर्ष प्रेम पंथ में सजीव अस्मिता।
भला करो बुरा न सोच में सदैव दीर्घता।
सदैव आयु वृद्धि के लिए दिखे सुधीरता।
परार्थ भाव लोक के प्रकाश की पुकार हो।
अधर्म की दिवार तोड़ मानवीय धार हो।
नमन सदा उदारवाद का अमर प्रचार हो।
विचारणीय वंदनीय स्तुत्य शिष्ट- चार हो।
अनाथ पर दयालुता यही अभिष्ट कर्म हो।
सुरक्ष जीवनी रहे अगर पवित्र धर्म हो।
रहे सदैव ध्यान योग में परम पवित्रता।
मनुष्य दीर्घ- आयु हो अगर गुलाब इत्रता।







