प्रकृति-प्रेम

Spread the love

 

डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, उ.प्र.।

 

 

प्रकृति-प्रेम

 

न फूलों का चमन उजड़े, शजर उजड़े, न वन उजड़े।
न उजड़े आशियाँ पशु-पंछियों का-
हमें महफूज रखना है, जो बहता जल है नदियों का।।
रहें महफूज खुशबू से महकती वादियाँ अपनी,
सुखी-समृद्ध खुशियों से चहकतीं घाटियाँ अपनी।
रहें वो ग्लेशियर भी नित जो है जलस्रोत सदियों का
हमें महफूज….
हवा जो प्राण रक्षक है,हमारी साँस में घुलती,
इशारे पे ही क़ुदरत के, सदा चारो तरफ बहती।
रखना अब इसे महफ़ूज़ उससे, जो है मलबा गलियों का-
हमें महफूज….।।
नहीं भाती छलावे-छद्म की भाषा इस कुदरत को,
समझ आती महज इक प्यार की भाषा इस कुदरत को।
यही है ज्ञान का मख़्तब, कल्पना-लोक कवियों का-
हमें महफूज….।
नजारे सारे कुदरत के यहाँ संजीवनी जग की,
हिफाजत इनकी करने से हिफाजत होगी हम सबकी।
सदा कुदरत से होता है सुखी जीवन भी दुखियों का-
हमें महफूज….।।
सितारे-चाँद-सूरज से रहे रौशन फलक प्रतिपल,
न आए जलजला कोई, मिटाने जिंदगी के पल।
महज़ सपना यही रहता है, सूफी-संत-मुनियों का-
हमें महफूज….।।
जमीं का पेड़ जीवन है लता या पुष्प-वन-उपवन,
धरोहर हैं धरा की ये, सभी पर्वत-चमन-गुलशन।
प्रकृति ही देवता समझो, प्रकृति ही देश परियों का-
हमें महफूज…।।
पहन गहना गुलों का ये जमीं महके तो बेहतर है,
समय-सुर-ताल पे बादल यहाँ बरसे तो बेहतर है।
प्रदूषण मुक्त हो दुनिया, बने सुख-धाम छवियों का-
हमें महफूज रखना है….।।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़