संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
यह कैसा कर्तव्य…!
भाई यह कैसी रहीं ‘माता-पिता’ की माया,
घर में हुए दो मुख्यमंत्री बेटा पढ़ न पाया।
क्यों? नहीं समझ पाए ये शिक्षा का महत्व,
क्या? ‘क्रिकेट’ में समाया था सम्पूर्ण सत्व।
इन ‘पालकों’ ने यह कैसा निभाया कर्तव्य,
स्वघोषित मुख्यमंत्री होना यहीं भवितव्य।
स्वयं अपने ही पास जब रखीं है लालटेन,
क्यों? ना दी पढ़ने के लिए उसे कॉपी-पेन।
पता नहीं कहां-कहां फैला था जंगल राज,
घुलना थे इनके कानों में नम्रतारूपी साज़।
तब बन पाते यहीं ‘जनमानस’ की आवाज,
दिलों पर करते राज मिलती सत्ता परवाज़।
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
ऐ मेरे ‘मेहबूब’ मुझे सिर्फ इतना बताते जाना,
क्या? फिर होगा तेरा मेरी ‘गलियों’ में आना।
तकता रहूँगा राह मिट नहीं सकती तेरी चाह,
मिलने के मिला करेंगे अवसर भरता हूँ आह।
कभी तो आएगी ‘मेरी याद’ कभी पड़ेंगे पाँव,
जब बैठेंगे हम साथ पड़ेगी धूप मिलेगी छांव।
जुल्फों को लहराकर आना ‘दूर’ हमें हैं जाना,
मुझे देखना है तुम्हें बस होले-होले मुस्कुराना।
अब कभी पलकें उठाकर कहीं छुप न जाना,
सर उठाकर आना देखें चाहे ज़ालिम जमाना।
ध्वजारोहण-हिन्दुत्व उन्नयन का प्रतीक…!
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का ये भव्य शिखर,
ध्वजदंड पर शोभायमान सूर्यवंश का ध्वज।
ध्वजारोहण नहीं सिर्फ एक राष्ट्रीय अनुष्ठान,
आध्यात्म, सांस्कृतिक एवं साहित्य पहचान।
हिन्दुत्व के उन्नयन का यहीं बन रहा प्रतीक,
ये स्वाभिमान व आंतरिक जागृति का दीप।
ध्वज फहराकर करिए स्वयं को गौरवांन्वित,
साहस एवं सत्य के प्रति जागृत आशान्वित।
मन में आत्मबल-संकल्प-सकारात्मक ऊर्जा,
दिव्य चेतना को जागृत करें, संचार दो दर्जा।
ध्वज का यह भी संदेश मनुष्य अहंकार छोड़े,
श्रद्धा, विनम्रता और आत्मसमर्पण को जोड़े।







