राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, देहरादून)
धोखेबाज, आसपास के लोग होते हैं,
मुशीबत आते, वो अक़्सर मुंह लेते हैं।
वफ़ा की बातें करते हैं, वो हंसकर,
ख़ुदगर्जी से फिर नाता जोड़ लेते हैं।
रातों को जगाते हैं , सपनों में आकर,
सुबह होते ही, सारे वादे तोड़ लेते हैं।
यादों की डोर से बाँधते हैं, हमें जिन्हें,
ख़ुद ही वो , खंजर बनकर काट देते हैं।
ख़ुशी की घड़ियाँ में, साथ निभाते हैं,
ग़म के पल में, वो अकेला छोड़ देते हैं।
ये दुनियां का दस्तूर पुराना है,”रंजन”
चाहत के नाम पे, लोग दिल तोड़ देते हैं।







