“विश्व मानवाधिकार दिवस” के शुभ अवसर पर सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण सह एस० एम ० एस ० नामक संस्था के द्वारा महिला सशक्तिकरण सह पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन।
(नया अध्याय, देहरादून)
दिनांक : 10/12/2025। दिन बुधवार को श्याम स्कूल ऑफ नर्सिंग,कड़ौना में किया गया तथा इस समारोह में “मानवाधिकार जीवन का आधार” नामक पुस्तक का लोकार्पण किया गया जिसके लेखक डॉ० (प्रो०) रघुवंश कुमार मिश्रा एवं लेखिका डॉ० अनुराधा मिश्रा हैं।समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथियों में सहारा संध्या हॉस्पिटल (पटना) के निदेशक डॉ० प्रियरंजन किशोर, आशीर्वाद हेल्थ केयर के निदेशक श्री अरुण कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ० प्रमोद मिश्रा, KYP सेंटर,जहानाबाद के निदेशक श्री संतोष कुमार शर्मा, जहानाबाद के पूर्व DSM श्री अरुण कुमार जी थे। पुस्तक के लेखक एवं लेखिका को वैदिक प्रकाशन की ओर से सर्वश्रेष्ठ लेखक पुरस्कार,2025 से अलंकृत किया गया एवं प्रकाशक श्रीमती प्रशस्ति सचदेव तथा डॉ० प्रियरंजन किशोर जी ने लेखक एवं लेखिका को अंग वस्त्र तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज के निदेशक श्री उज्ज्वल कांत जी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए।पुस्तक के लेखक डॉ० (प्रो०) रघुवंश कुमार मिश्रा जी ने मानवों के अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह पुस्तक समाज को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने में बहुत सहायक होगी उन्होंने छात्रों को विश्व मानवाधिकार दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हौसले बुलंद हों तो हम हर मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तक की लेखिका डॉ० अनुराधा मिश्रा जी ने लोगों को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने बताया कि यह पुस्तक सरल और आसान शब्दों में लिखी गई है जिससे सभी पाठकों को पढ़ने में सुविधा होगी। डॉ० प्रियरंजन किशोर जी ने बताया कि इस पुस्तक में मनुष्य के जीवन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को अत्यंत ही सरलतापूर्वक समाहित किया गया जिसे हम सभी को अवश्य ही पढ़ना चाहिए।







