डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
पशुओं की सुरक्षा
पशुओं को तुम मान सम्पदा।
आने दो मत कभी आपदा।।
इनकी रक्षा करते रहना।
पालन- पोषण सदैव करना।।
इनको कृपया पात्र समझना।
देख- रेख में हर क्षण रहना।।
इन्हें मारना कभी नहीं तुम।
स्नेह भाव दिखलाते चल तुम।।
यहीं प्राकृतिक- सामाजिक हैं ।
अति उपयोगी प्रिय लौकिक हैं ।।
ममता दया भाव इनके प्रति।
सदा रखो अति मोहक सहमति।।
पशुओं का रखवाला बन जा।
इनके प्रति मतवाला बन जा।।
इन पर पत्थर नहीं चलाओ।
बड़े प्रेम से पास बुलाओ।।
संतोष धन
अब कुछ मुझको नहीं चाहिए।
जो भी है पर्याप्त मानिए।
क्या होगा बहुतायत ले कर।
थोड़े को सम्मान चाहिए।
लिप्सा मन से अब गायब है।
बैठा मन में तोष जानिए।
निकट नहीं भटकाव दीखता।
मन को अब विश्राम चाहिए।
मृगमरीचिका खत्म हुई अब।
अति संतोषी गीत गाइए।







